फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The country's first underground railway station will be built at Jewar Airport.

Noida News: जेवर एयरपोर्ट पर बनेगा देश का पहला अंडरग्राउंड रेलवे स्टेशन

Tue, 21 May 2024 08:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 08:34 PM IST
विज्ञापन
The country's first underground railway station will be built at Jewar Airport.
फोटो
विज्ञापन

जेवर एयरपोर्ट पर बनेगा देश का पहला अंडरग्राउंड रेलवे स्टेशन
- पलवल के रुंधी से लेकर दिल्ली हावड़ा रेल लाइन के चोला स्टेशन तक 61 किमी रेलवे ट्रैक बिछाने की भी सैद्धांतिक सहमति
- यीडा की कार्ययोजना तैयार, वर्ष 2026 तक रेल लाइन पूरा करने का लक्ष्य, शुरुआत में 1.22 लाख यात्रियों को राहत की उम्मीद

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दुनिया के आधुनिकतम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों में शुमार होने को आतुर जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के पहले अंडरग्राउंड रेलवे स्टेशन का भी साक्षी बनेगा। जेवर एयरपोर्ट परिसर में ही अंडरग्राउंड स्टेशन और पलवल के रुंधी से लेकर दिल्ली हावड़ा रेल लाइन के चोला स्टेशन तक 61 किमी लंबे रेल ट्रैक बिछाने के लिए रेल मंत्रालय ने सैद्धांतिक सहमति दे दी है। यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने रुंधी से चोला के बीच रेल लाइन और स्टेशन की विस्तृत कार्ययोजना (डीपीआर) भी तैयार कर ली है। डीपीआर के मुताबिक रेल लाइन शुरू होने के साथ ही 1.22 लाख रेल यात्रियों को इस रूट से सहूलियत मिलेगी।
जेवर एयरपोर्ट को रेल कनेक्टिविटी देने वाला रेलवे स्टेशन हवाई अड्डे के पैसेंजर टर्मिनल के नीचे बनाया जाएगा। अब तक ऐसा रेलवे स्टेशन दुनियाभर में महज टोकियो, बर्लिन, न्यूयॉर्क और पेरिस के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बनाया गया है। यहां रेलवे स्टेशन और पैसेंजर टर्मिनल के बीच यात्री एलिवेटर, लिफ्ट या सीढ़ियों के जरिए आवागमन कर सकेंगे। यह पूरा कॉम्प्लेक्स वातानुकूलित होगा। इसी स्टेशन के पास दिल्ली-वाराणसी रैपिड रेल और दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई-अड्डे से जोड़ने वाली रैपिड और मेट्रो स्टेशन भी बनाए जाएंगे। यहां बता दें कि एयरपोर्ट के दायरे वाले इलाक़े में करीब 16 किलोमीटर की दूरी तक रेलवे लाइन अंडरग्राउंड गुज़रेगी। रेलवे मंत्रालय की सहमति पर इस परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की गई है। पिछले सप्ताह यीडा के अधिकारियों के साथ रेल मंत्रालय और भारत सरकार के अधिकारियों की बैठक में इस परियोजना पर विस्तृत चर्चा हुई। इसमें बताया गया कि इस प्रोजेक्ट से कितने लोगों को लाभ मिलेगा और कहां-कहां रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे।
विज्ञापन



61 किमी लंबे रूट पर बनेंगे सात स्टेशन
यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट को मुंबई-नई दिल्ली और कोलकाता-नई दिल्ली रेल लाइन को जोड़ने के लिए प्रस्तावित नया रेलवे लिंक 61 किलोमीटर लंबा होगा। इसकी शुरुआत पलवल जंक्शन से होगी। पलवल से आगे बढ़कर नया रेल लिंक रूंधी गांव के पास से गुज़रेगा। यहां रूंधी रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा। इसके आगे चांदहट रेलवे स्टेशन बनेगा। चांदहट के बाद रेलवे लाइन यमुना नदी को पार करेगी और उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। उत्तर प्रदेश में पहला रेलवे स्टेशन ज़ेवर खादर में होगा। इसके बाद पलवल से 33 किलोमीटर की दूरी पर जेवर एयरपोर्ट, 42 किलोमीटर पर जहांगीरपुर, 52 किलोमीटर की दूरी पर बीघेपुर और अंत में 61 किलोमीटर दूर चोला रेलवे स्टेशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने मांगी अतिरिक्त जमीन
यीडा के अंडरग्राउंड रेलवे स्टेशन और रेल लाइन के प्रस्ताव पर एयरपोर्ट का निर्माण करने वाली कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाईआईएपीएल) ने आपत्ति की है। कंपनी ने यीडा के अधिकारियों से संपर्क कर कहा है कि पहले फेज का काम सितंबर 2024 तक पूरा होगा। इन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए अतिरिक्त जमीन की व्यवस्था की जाए। फिलहाल, कंपनी ने इस मामले में अपनी सहमति नहीं दी है।


रेलवे के अधिकारियों के साथ 61 किमी लंबे नए रेल रूट पर चर्चा हुई है। डीपीआर के अनुसार जेवर एयरपोर्ट पर देश का पहला अंडरग्राउंड रेलवे स्टेशन बनाने की तैयारी है। जल्द ही इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
अरुणवीर सिंह, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed