फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The country's 28th Cross Disability Early Intervention Center has opened in Noida.

Noida News: देश का 28वां क्रॉस डिसएबिलिटी अर्ली इंटरवेंशन सेंटर नोएडा में

Thu, 22 Jan 2026 06:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
The country's 28th Cross Disability Early Intervention Center has opened in Noida.
मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने किया उद्घाटन, विशेष बच्चों को मिलेंगी मल्टी डिसिप्लिनरी सेवाएं
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-40 स्थित राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईईपीआईडी) में बृहस्पतिवार को क्रॉस डिसएबिलिटी अर्ली इंटरवेंशन सेंटर (सीडीईआईसी) शुरू हुआ। इसमें विकासात्मक विलंब और विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों को मल्टी-डिसिप्लिनरी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें ऑक्युपेशनल थेरेपी, फिजियोथेरेपी, स्पीच थेरेपी, मेडिकल परामर्श, विशेष शिक्षा, फैमिली काउंसलिंग और स्कूल रेमेडीज शामिल हैं। यह देश का 28वां सीडीईआईसी है।
इसका उद्घाटन केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने किया। उन्होंने कहा, मंत्रालय यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि कोई भी बच्चा पीछे न छूटे। उन्होंने निर्देश दिया कि पेशेवरों और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के संयुक्त प्रयासों से यह केंद्र न केवल सौंदर्य की दृष्टि से बल्कि तकनीक, संसाधन और विशेषज्ञता के स्तर पर भी एक उत्कृष्ट केंद्र के रूप में विकसित होना चाहिए। माता-पिता और परिवार सबसे महत्वपूर्ण संसाधन होते हैं, क्योंकि हस्तक्षेप के बाद बच्चे का अधिकांश समय घर पर बीतता है।
विज्ञापन

अपर सचिव मनमीत कौर नंदा ने देशभर में सीडीईआईसीएस के विस्तार की जानकारी देते हुए मंत्रालय की प्रतिबद्धता दोहराई और नए केंद्र से उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं प्रदान करने का आह्वान किया। जन्म-6 वर्ष की आयु में अर्ली इंटरवेंशन बच्चों के जीवन भर के विकास की नींव रखता है। अर्ली इंटरवेंशन के माध्यम से जोखिमग्रस्त या दिव्यांगता व विकासात्मक देरी से प्रभावित शिशुओं व छोटे बच्चों को विशेष सहायता और सेवाएं प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मंत्री और अधिकारियों ने मॉडल स्पेशल एजुकेशन सेंटर, मॉडल इन्क्लूसिव प्राइमरी स्कूल, मोबाइल थेरेपी बस का भी निरीक्षण किया। कार्यक्रम के दौरान विशेष आवश्यकता वाले बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी। कार्यक्रम का समापन पौधरोपण के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed