{"_id":"685c29fc9ee1cff287029b1d","slug":"the-construction-of-administrative-building-noida-news-c-1-gnd1002-3100574-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्रशासनिक भवन का निर्माण अंतिम दौर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्रशासनिक भवन का निर्माण अंतिम दौर में
विज्ञापन
-नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस-वे किनारे बन रहा नोएडा प्राधिकरण का भवन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस-वे किनारे सेक्टर-96 में बन रहे नोएडा प्राधिकरण के प्रशासनिक भवन का काम अब अंतिम दौर में है। जुलाई में काम पूरा कर इसका लोकार्पण करवाने की तैयारी है। प्राधिकरण के आकड़ों के मुताबिक 97 प्रतिशत निर्माण काम पूरा हो गया है। अब मौके पर 5 वें तल पर पुताई का काम चल रहा है।
6 और 7 वें तल पर फिनिशिंग का काम चल रहा है। करीब 488 लोगों के बैठने के लिए बन रहे ऑडिटोरिम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि दफ्तर के प्रवेश व निकासी द्वार के बचे काम को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। सिविल के अलावा बिजली और उद्यान विभाग के भी काम चल रहे हैं। अब प्राधिकरण के अधिकारियों, कर्मचारियों व यहां आने वाले शहर के निवासियों के बैठने के लिए फर्नीचर लाया जाना है। फर्नीचर देखकर चयन करने के लिए प्राधिकरण की एक टीम बृहस्पतिवार को मानेसर जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक मानसेर जाने वाली टीम में जीएम प्लानिंग इश्तियाक अहमद, जनस्वास्थ्य विभाग के जीएम एसपी सिंह, जल-सीवर विभाग के जीएम आरपी सिंह, डीजीएम विजय रावल और वरिष्ठ प्रबंधक डोरी लाल शामिल हैं।