{"_id":"6ac0fe02add272fc27056a4d","slug":"the-condition-of-dilapidated-veterinary-hospital-buildings-will-be-improved-noida-news-c-23-1-lko1064-108027-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जर्जर पशु चिकित्सालयों के भवनों की सुधरेगी दशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जर्जर पशु चिकित्सालयों के भवनों की सुधरेगी दशा
विज्ञापन
- पशु चिकित्सालयों के नए भवनों के निर्माण के लिए नोएडा प्राधिकरण को भेजा गया पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा।
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर के जर्जर पशु चिकित्सालयों के भवनों की हालत सुधारने की कवायद शुरू हो गई है। लंबे समय से खराब पड़े भवनों के कारण पशु चिकित्सकों और कर्मचारियों को काम करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई भवन इतने जर्जर हो चुके हैं कि उनमें बैठना तक मुश्किल है। विभाग ने नए भवनों के निर्माण के लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के साथ शासन को पत्र भेजकर बजट की मांग की है।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार सचान ने बताया कि बरौला और गढ़ी बहलौलपुर के पशु चिकित्सालयों के नए भवनों के निर्माण के लिए नोएडा प्राधिकरण को पत्र भेजा गया है। वहीं, वैदपुर के पशु चिकित्सालय भवन के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से बजट मांगा गया है। जेवर, कासना, जहांगीरपुर, शाहपुर, विलासपुर, देवटा, बोड़ाकी, जारचा, कलौंदा, बिसरख, प्यावली और दुजाना के पशु चिकित्सालयों के भवनों के निर्माण के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।
अधिकारियों के अनुसार, बजट स्वीकृत होने के बाद इन स्थानों पर नए भवनों का निर्माण कराया जाएगा। जर्जर भवनों के कारण पशुओं का उपचार करने के साथ विभागीय कार्यों में भी दिक्कत आ रही है। नए भवन बनने से चिकित्सकों, कर्मचारियों और पशुपालकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
दादरी का भवन तैयार, दो का निर्माण जारी
दादरी स्थित पशु चिकित्सालय का नया भवन बनकर तैयार हो चुका है। वहीं, मायचा और खेड़ी भनौता गांव के पशु चिकित्सालयों के भवनों का निर्माण कार्य जारी है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों भवनों का निर्माण अगले दो से तीन माह में पूरा होने की उम्मीद है।