फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The company owner was made to take off his jewellery by saying that he had come after hitting his sister.

Noida News: बहन को टक्कर मारकर आए हो कहकर कंपनी मालिक की ज्वैलरी उतरवाई

Sun, 21 Sep 2025 06:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
The company owner was made to take off his jewellery by saying that he had come after hitting his sister.
बहन को टक्कर मारकर आए हो कहकर कंपनी मालिक की ज्वैलरी उतरवाई
विज्ञापन

सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में ठक-ठक गैंग के बदमाशों ने की वारदात

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-63 में ठक-ठक गैंग ने एक कंपनी मालिक को अपना निशाना बनाया। बदमाशों ने यह कहकर बीच रास्ते में रुकवाया कि पीछे से तुम मेरी बहन को टक्कर मारकर आए हो। कारोबारी हैरान रह गया। इसके बाद कहा कि घायल बहन चौकी के पास है वहां पर चलना होगा।

इस दौरान कारोबारी की सोने की चेन, तीन अंगूठी और ब्रेसलेट आरोपी ने उतरवा लिए फिर चौकी के पास ले जाकर चकमा देकर ज्वैलरी लेकर भाग गया। घटना 22 अगस्त की है। पीड़ित ने पहले फेज-3 थाने में शिकायत दी थी। अब सेक्टर-63 थाने में केस दर्ज हुआ है। जानकारी के मुताबिक, यह केस अभिनव भारद्वाज निवासी ग्रेटर नोएडा वेस्ट की शिकायत पर दर्ज हुआ है। वह सेक्टर-63 स्थित अपनी कंपनी जा रहे थे। सेक्टर-65ए के सामने एक अज्ञात व्यक्ति अचानक उनकी गाड़ी के पास आया और शीशा खटखटाने लगा। गाड़ी का शीशा नीचे किया और उससे रोकने का कारण पूछा तो उसने बहन को कार से टक्कर मारने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed