फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The city's daughters shine in the Khelo India Asmita League

Noida News: खेलो इंडिया अस्मिता लीग में शहर की बेटियों का जलवा

Tue, 25 Nov 2025 08:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 08:00 PM IST
विज्ञापन
The city's daughters shine in the Khelo India Asmita League
विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने जीते पांच मेडल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 स्थित सिटी हॉक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेलो इंडिया अस्मिता एथलीट लीग आयोजित हुई। यह लीग जिला एथलेटिक एसोसिएशन गौतम बुध नगर ने खेल मंत्रालय, साई और एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के साथ मिलकर करवाई। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ओमप्रकाश कराना आब्जर्वर रहे। महिला-केंद्रित इस लीग में अंडर-14 और अंडर-16 वर्ग की करीब 205 खिलाड़ी उतरीं। शहर के विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल पांच मेडल जीते।

अंडर-14 में विश्व भारती पब्लिक स्कूल की अनिका ने ट्रायथलॉन-ए में तीसरा स्थान, विभूति भट्ट ने ट्रायथलॉन-सी में दूसरा स्थान और बाल भारती पब्लिक स्कूल की विभूति ने ट्रायथलॉन-बी में पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर-16 वर्ग में विश्व भारती स्कूल की उदिशा ने शॉटपुट में तीसरा स्थान और अमायरा भार्गव ने जैवलिन थ्रो में दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed