{"_id":"68f503caf649d0f06c023dae","slug":"the-city-will-be-illuminated-with-11-lakh-diyas-on-diwali-noida-news-c-1-gnd1002-3537950-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दिवाली पर 11 लाख दीयों से जगमग होगा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दिवाली पर 11 लाख दीयों से जगमग होगा शहर
विज्ञापन
-200 करोड़ की झालरों की रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया शहर
-स्वदेशी झालर व दीयों की जमकर हुई खरीदारी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में आज दीपावली के अवसर पर करीब 11 लाख दीयों से रोशनी का पर्व मनेगा। वहीं करीब 200 करोड़ की झालरों से शहर जगमग करने लगा। जहां स्वदेशी झालरों समेत स्वदेशी दीयों की जमकर खरीदारी हुई।
बता दें शहरवासियों ने छोटी दिवाली पर भी लाखों की संख्या में दीये जलाए। रोशनी के पर्व दीपावली को मनाने के लिए शहर के लोगों में उत्साह है। शहर से लेकर गांव दीपों से जगमग होंगे। शहर की 200 से अधिक सोसाइटियों में सोमवार को करीब 11 लाख दीये जलाकर दिवाली ईको फ्रेंडली तरीके से मनाई जाएगी। सेक्टर 35 में दिया तैयार करने वाले कुम्हार पवन ने बताया कि उनका काम नवरात्र से ही शुरू हो जाता है। दिवाली के पांच दिन पहले तक वह 5 लाख दिए पूरे दिल्ली एनसीआर में बेच चुके हैं। वहीं इसी तरह सेक्टर 35 में दिया बनने वाले कुम्हार चन्नी ने बताया कि वह हर साल की तरह इस बार भी महीनों पहले दिया तैयार कर शुरू कर दिए थे।
पिछले एक हफ्ते में उन्होंने हर प्रकार के डिजाइनर और सादे करीब 4 लाख से अधिक दिए बेच चुके हैं।।उनके दिए गाजियाबाद, दिल्ली, ग्रेटर नोएडा समेत आस पास क्षेत्रों में बिकते हैं। वहीं। अकेले नोएडा शहर में आज दिवाली पर 11 लाख दीयों से शहर जगमगाएगा। सेक्टर-62 सी ब्लॉक रजत विहार अपार्टमेंट में शनिवार देर शाम आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने बैठक की। इसमें दीप जलाकर, मिठाई बांटकर और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पौधे लगाकर पर्व मनाने का निर्णय लिया है। रविवार को भी सोसाइटी के मुख्य प्रवेश द्वार पर पांच सौ दीये जलाए गए।
विज्ञापन
सेक्टर-105 बी पॉकेट एचआईजी अपार्टमेंट में ईको-फ्रेंडली दिवाली मनाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ओमवीर बंसल ने बताया कि आरडब्ल्यूए ने प्रदूषण की समस्या और प्रशासन के आदेशों को देखते हुए सोसाइटी में पटाखे जलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है तो कई आरडब्ल्यूए ने पटाखे नहीं जलाने पर सम्मानित करने की घोषणा की है।