फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The Christian community is busy preparing for Christmas, and the churches are being decorated.

Noida News: क्रिसमस की तैयारी में जुटा मसीही समुदाय, चर्च की हो रही सजावट

Mon, 22 Dec 2025 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
The Christian community is busy preparing for Christmas, and the churches are being decorated.
क्रिसमस की तैयारी में जुटा मसीही समुदाय, चर्च की हो रही सजावट
विज्ञापन

प्रभु यीशु के जीवन से जुड़ीं झांकियां तैयार की जा रहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। प्रभु यीशु के आगमन की खुशियों में मसीही उत्साहित और उल्लास से सराबोर हैं। मसीही की ओर से ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमेगा दो स्थित सेंट जोसेफ चर्च को सजाया जा रहा है। इसमें प्रभु यीशु के जीवन से जुड़ीं झांकियां तैयार की जा रही हैं।

वहीं, शहर के मॉल, मार्केट, सोसाइटियों में भी सजावट का दौर जारी है। चर्च में यहां ऊंट, भेड़, हिरण, परियां, सेंटा क्लॉज के अलावा पेड़-पौधे, तारे आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वहीं शहर में मॉल, मार्केट, सेक्टर-सोसाइटियों में लाइटिंग से सजे क्रिसमस ट्री भी लोगों को लुभा रहे हैं। क्रिसमस में दो दिन हैं। यीशु के आगमन की खुशी में चर्चों से लेकर मसीही घरों तक रौनक है। समुदाय के अनुयायी प्रभु के आगमन कार्यक्रम को यादगार बनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। फादर एंड्रयू कोरिया ने बताया कि क्रिसमस की तैयारी अंतिम दौर में चल रही है। चर्च प्रांगण में कारीगर प्रभु के जन्म स्थान गोशाला की चरनी एवं चर्च परिसर की सजावट को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। बालरूप में यीशु और स्टार फ्रेम के साथ सेल्फी पॉइंट बना है। उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर की शाम में चर्च में क्रिसमस भजन और पूजन का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 25 दिसंबर को प्रभु के जन्मोत्सव के अवसर पर समस्त अनुयायी चर्च में एकत्रित होकर पूजा और प्रार्थना कर पापों से मुक्ति और अमन-शांति की कामना करेंगे। उन्होंने बताया था कि प्रभु यीशु मसीह ईश्वर होने के बावजूद एक साधारण से गोशाला की चरनी में जन्म लिए थे। इसलिए चर्चों में विभिन्न अद्भुत चरनी की झांकियां सजाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed