फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The child died due to the collapse of the boundary wall of the market

Noida News: मार्केट की चहारदीवारी गिरनेे से दबकर हुई बच्चे की मौत

Mon, 17 Jul 2023 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
The child died due to the collapse of the boundary wall of the market
मार्केट की चहारदीवारी गिरी, बच्चे की मौत, तीन गंभीर - वाजिदपुर में हुआ हादसा, पुलिस ने कहा जर्जर थी दीवार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। वाजिदपुर गांव में मार्केट की चारदीवारी अचानक गिरने से चार लोग मलबे में दब गए। रविवार देर शाम हुए हादसे में वाजिदरपुर निवासी छह वर्षीय बच्चे आमिर की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली सेक्टर-63 क्षेत्र में वाजिदपुर गांव में रामवीर यादव के मकान में बने मार्केट परिसर में छह दुकानें हैं। इन दुकानों के बराबर में गली है। गली के साथ बनी मार्केट परिसर की चहारदीवारी रविवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे गिर गई। हादसे में गली से जा रहे चार लोग दब गए। जिसमें छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। अन्य तीनों घायलों रविंद्र, सूरज और मुकेश की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक चहारदीवारी काफी पुरानी और जर्जर थी। बारिश के दौरान यह और जीर्णशीर्ण हो गई थी। हादसे की सूचना मिलने के बाद डीसीपी सेंट्रल जोन अनिल कुमार यादव समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे गए थे।
विज्ञापन



और बड़ा हो सकता था हादसा

जिस वक्त हादसा हुआ इस समय महज चार लोगों की गली के पास से गुजर रहे थे। जबकि शाम के वक्त वहां आमतौर पर खासी भीड़ रहती है। अगर कुछ और लोग वहां से गुजर रहे होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन



देर रात तक जारी रहा राहत व बचाव कार्य

हादसे के बाद देर रात तक राहत और बचाव कार्य जारी रहा। घटनास्थल के आसपास बैरिकेडिंग कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौके से मलबा हटाने के बाद लोगों को आने-जाने दिया जाएगा और बैरिकेडिंग भी हटा ली जाएगी। दौरान घटनास्थल के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई थी। सभी अपने लोगों को तलाशने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed