फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   the cbi 17 officer including yadav singh sought information

सीबीआई के रडार पर प्राधिकरण के 17 अधिकारी

Wed, 23 Sep 2020 02:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
the cbi 17 officer including yadav singh sought information
यादव सिंह समेत 17 अधिकारियों की सीबीआई ने मांगी जानकारी
विज्ञापन

नोएडा। सीबीआई ने पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह समेत 17 अधिकारियों की जानकारी नोएडा प्राधिकरण से मांगी है। इन अधिकारियों में कुछ सेवानिवृत्त हो चुके हैं। संभावना है कि इलेक्ट्रिकल वर्क के गलत तरीके से किए गए टेंडरों की जांच में सीबीआई यह पड़ताल कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक, यादव सिंह का नाम करीब-करीब सभी जांच में रहा है। इसके अलावा एक चीफ प्रोजेक्ट इंजीनियर, एक वित्त नियंत्रक, अकाउंट्स विभाग के कुछ अधिकारी, प्रोजेक्ट इंजीनियर, असिस्टेंट प्रोजेक्ट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर के अलावा उच्च तकनीकी संस्थान के दो प्रोफेसर जांच के दायरे में हैं। सीबीआई ने इन अधिकारियों की वर्तमान स्थिति की जानकारी मांगी है। इसमें चार अधिकारियों को सूची में सेवानिवृत्त में दिखाया गया है। वहीं, जूनियर इंजीनियर संविदा पर तैनात रहा है। तकनीकी संस्थानों के प्रोफेसरों के बतौर कंसलटेंट अपनी सेवा देने की संभावना है, जो कि सीबीआई के जांच के दायरे में आ गए हैं। सूत्रों का कहना है कि गुल इंजीनियरिंग कंपनी के मामले में इलेक्ट्रिकल वर्क के टेंडर को लेकर यह दूसरी जांच हो सकती है जिसमें सीबीआई के रडार पर 17 अधिकारी आए हैं।
विज्ञापन

यह मांगा विवरण
सीबीआई की ओर से अधिकारियों तैनाती का वर्ष, कितने वर्ष प्राधिकरण में काम किया, अगर ट्रांसफर हुआ तो कहां हुआ, सेवानिवृत्ति की जानकारी, घर का पता समेत किन-किन विभागों में काम करते आए इन सबका विवरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed