फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The canter fell from the flyover onto the service lane after losing balance

Noida News: संतुलन बिगड़ने पर फ्लाईओवर से सर्विस लेन पर गिरा कैंटर

Sun, 07 Sep 2025 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
The canter fell from the flyover onto the service lane after losing balance
132..... सर्विस लाइन पर पड़ा क्षतिग्रस्त ट्रक स्वयं
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर शामगढ़ के नजदीक रात में फ्लाईओवर पर कैंटर का संतुलन बिगड़ गया। असंतुलित कैंटर रेलिंग समेत सर्विस लेन पर जा गिरा। गनीमत यह रही कि उस समय सर्विस लेन पर ट्रैफिक नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में कैंटर का कैबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। अंदर फंसे अंबाला के चालक विवेक को लोगों ने बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने चालक को नागरिक अस्पताल भेजा, जहां उसका उपचार चल रहा है। हाईड्रा की मदद से करीब एक घंटे बाद कैंटर को सीधा किया गया। वहीं रेलिंग गिरने के बाद से हादसे का भी खतरा बना हुआ है। सदर थाना के जांच अधिकारी सतीश कुमार और विभाग ने बताया कि घी और तेल लोड करके कैंटर अंबाला से दिल्ली की ओर से जा रहा था। फिलहाल हादसे की वजह संतुलन बिगड़ना ही बताया जा रहा है। चालक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

रेलिंग टूटी होने के कारण हाईवे के फ्लाईओवर पर हादसे की आशंका बढ़ गई है। सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ एडवोकेट संदीप राणा का कहना है कि हाईवे की पेट्रोलिंग टीम को इस रेलिंग को तुरंत दुरुस्त करना चाहिए। यह भी जांच होनी चाहिए कि टक्कर लगने पर रेलिंग क्यों टूटी। यदि कैंटर की जगह बस होती तो हादसा कितना गंभीर होता, इस पर भी संबंधित एजेंसी को विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed