फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The book fair will showcase the confluence of art, literature and culture.

Noida News: पुस्तक मेले में दिखेगा कला, साहित्य और संस्कृति का संगम

Sat, 20 Sep 2025 02:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
The book fair will showcase the confluence of art, literature and culture.
लखनऊ विश्वविद्यालय के एपी सेन सभागार में 20 सितंबर से शुरू हो रहे गोमती पुस्तक महोत्सव  की चल र
लखनऊ। इस बार नेशनल बुक ट्रस्ट की ओर से गोमती पुस्तक महोत्सव का नौ दिवसीय आयोजन लखनऊ विश्वविद्यालय में शनिवार से शुरू हो रहा है। पुस्तक मेले में किताबों के साथ ही कला, साहित्य और संस्कृति का संगम देखने को भी मिलेगा। 20 से 28 सितंबर तक चलने वाले इस पुस्तक मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। मेले में सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक निशुल्क प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मनुका खन्ना और एनबीटी-इंडिया के निदेशक युवराज मलिक ने शुक्रवार को विवि के एपी सेन सभागार में प्रेसवार्ता की। बताया कि उद्घाटन समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, पद्मश्री डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी, एनबीटी-इंडिया के अध्यक्ष प्रो. मिलिंद सुधाकर मराठे भी मौजूद रहेंगे। 200 से अधिक पुस्तक स्टॉलों पर हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू समेत अनेक भारतीय भाषाओं की हजारों पुस्तकें उपलब्ध होंगी। शाम को उत्तर प्रदेश की कला, परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करने वाले लाइव कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

युवराज मलिक ने बताया कि मेले में आने वाले लोग लेखक संवाद, काव्य पाठ, मुशायरा, पुस्तक विमोचन, कहानी सुनाने के सत्र और संध्या सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद ले सकेंगे। इनमें उत्तर प्रदेश की साहित्यिक और कलात्मक धरोहर को रेखांकित किया जाएगा। विशेष वक्ताओं में आईआईटी लखनऊ के निदेशक डॉ. अरुण मोहन शेरी, वरिष्ठ लेखक गुलाब कोठारी, रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के चांसलर व लेखक संतोष चौबे, लेखिका अमि गणात्रा, लेखक-कवि-अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा, उपन्यासकार शीला रोहेकर, कथाकार शिवमूर्ति, पद्मश्री डॉ. विद्या विंदु सिंह, लविवि के हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. सूर्यप्रसाद दीक्षित और चर्चित अवधी कवि-लेखक डॉ. रामबहादुर मिश्रा आदि शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के लिए विशेष पवेलियन का इंतजाम
युवराज मलिक ने बताया कि इस बार बच्चों के लिए विशेष चिल्ड्रन्स पवेलियन का आकर्षण होगा, जिसे उनकी जिज्ञासा और कल्पनाशीलता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। यहां दो दिवसीय चित्रोत्सव ड्रॉ, डूडल, डिस्कवर नामक रचनात्मक कला कार्यशाला होगी। म्यूजिकल स्टोरी टेलिंग, कठपुतली शो, ओरिगामी, पोस्टर निर्माण, वैदिक गणित, माइंडफुलनेस एक्टिविटीज, तथा कहानी लेखन व चित्रण प्रतियोगिताएं भी होंगी।

तीन हजार से ज्यादा ई-बुक्स निशुल्क

मेले में राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय का अनुभव भी आगंतुकों को मिलेगा। यहां भारतीय भाषाओं और विविध शैलियों की 3,000 से अधिक ई-पुस्तकों की निशुल्क उपलब्धता होगी। क्यूआर कोड स्कैन कर पंजीकरण करने पर एनबीटी की ओर से पुस्तकों पर 10% तक की विशेष छूट भी मिलेगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed