{"_id":"68e16b1d97b9926f710ebf97","slug":"the-body-found-in-the-drain-was-identified-after-two-days-na-news-c-214-1-knj1005-138232-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नाले में मिले शव की दो दिन बाद शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नाले में मिले शव की दो दिन बाद शिनाख्त
विज्ञापन
तिर्वा। दो दिन पहले कनौली गांव में नाले में मिले शव की शिनाख्त शनिवार को मोहल्ला मंडी बाजार निवासी रामनरेश (45) के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
क्षेत्र के कनौली गांव के पास स्थित नाले में दो अक्तूबर यानी गुरुवार की देर शाम युवक का शव मिला पड़ा था। शव की शिनाख्त तिर्वा कस्बे के मोहल्ला मंडी बाजार निवासी रामपाल सक्सेना ने भाई रामनरेश के रूप में की। उन्होंने बताया कि रामनरेश मानसिक रूप से बीमार थे और 28 सितंबर को घर से निकल गए थे। तब से उनकी तलाश की जा रही थी पर सुराग नहीं लगा। शुक्रवार को रामनरेश की गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। इसके बाद कनौली गांव में शव मिलने की जानकारी हुई। फोटो और कपड़े देखकर शव की शिनाख्त भाई के रूप में की।
कोतवाल संजय शुक्ला ने बताया कि परिजनों ने फोटो, कपड़ों व शारीरिक निशान से शव की शिनाख्त की है। विधिक कार्रवाई कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।