फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The availability of trainee doctors has made treatment easier.

Noida News: प्रशिक्षु डॉक्टर मिलने से इलाज हुआ आसान

Mon, 02 Feb 2026 07:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
The availability of trainee doctors has made treatment easier.
प्रशिक्षु डॉक्टर मिलने से इलाज हुआ आसान
विज्ञापन

नोएडा। जिला अस्पताल में 57 प्रशिक्षु डॉक्टरों की तैनाती से मरीजों को बड़ी राहत मिली है। अब डॉक्टर को दिखाने के लिए मरीजों को पहले की तुलना में कम समय इंतजार करना पड़ रहा है। सोमवार को मरीजों की संख्या अधिक होने के बावजूद ओपीडी में भीड़ का असर कम दिखा और मरीज अपेक्षाकृत जल्दी चिकित्सकीय परामर्श ले सके। सोमवार को सामान्य दिनों की तुलना में ओपीडी में अधिक मरीज पहुंचते हैं। इस दिन ओपीडी की संख्या करीब साढ़े तीन से चार हजार तक पहुंच जाती है, जिससे डॉक्टर को दिखाने में अतिरिक्त समय लग जाता है। अस्पताल के मेडिसिन, सर्जरी, हड्डी रोग, महिला एवं प्रसूति रोग, बाल रोग और इमरजेंसी विभागों में इन प्रशिक्षु डॉक्टरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीएमएस डॉ. अजय राणा ने बताया कि प्रशिक्षु डॉक्टरों की ड्यूटी अलग-अलग विभागों में लगाई गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed