Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The Authority will develop the pond in Gejha village into 'Brahma Sarovar'.

Noida News: गेझा गांव के तालाब को ब्रह्म सरोवर के रूप में विकसित करेगा प्राधिकरण

Tue, 03 Nov 2026 06:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
The Authority will develop the pond in Gejha village into 'Brahma Sarovar'.
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-93 गेझा गांव का तालाब ब्रह्म सरोवर के रूप में विकसित करेगा। तालाब के जीर्णोद्धार और पुनर्विकास की योजना का प्राधिकरण ने प्रारूप तैयार करवाने के बाद निर्माण एजेंसी चयन को टेंडर जारी कर दिया है। 16 नवंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। प्राधिकरण अधिकारियों के मुताबिक 1.81 एकड़ क्षेत्रफल में तालाब के विकास में संस्कृति विरासत व आधुनिक विकास का संगम दिखेगा। निर्माण लागत 5.99 करोड़ रुपये अनुमानित है। इसमें तटबंधों को पक्का कर चारों तरफ बाउंड्रीवॉल और पाथवे बनाए जाएंगे, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे की गुंजाइश न रहे।तालाब के आसपास सुंदर लैंडस्केपिंग, हरित पट्टी (ग्रीन बेल्ट) और आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। स्थानीय निवासियों और बुजुर्गों के टहलने के लिए ट्रैक तथा बैठने के लिए बेंचें लगाई जाएंगी। प्राधिकरण के जीएम एके अरोड़ा ने बताया कि टेंडर जारी कर एजेंसियों से आवेदन मांगे गए हैं। निर्माण एजेंसी का चयन कर काम शुरू करवाया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed