Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The audience will be thrilled by the high-tech Ramlila staging.

Noida News: हाईटेक रामलीला मंचन से दर्शक होंगे रोमांचित

Sun, 21 Sep 2025 07:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
The audience will be thrilled by the high-tech Ramlila staging.
राजधानी में आज से भव्य आगाज, फिल्मी कलाकार भी निभाएंगे किरदार
विज्ञापन

---------------
600 रामलीला कमेटियों की तैयारियां पूरीं
50 जगहों पर होगा हाईटेक मंचन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में सोमवार से रामलीला मंचन का भव्य आगाज होगा। लालकिला मैदान से लेकर अशोक विहार, रोहिणी, पीतमपुरा, शालीमार बाग व द्वारका सहित कई स्थानों पर सजे हाईटेक पंडालों में भगवान श्रीराम की लीला का मंचन होगा। इस बार दर्शक न सिर्फ पारंपरिक भक्ति रस में डूबेंगे बल्कि उन्हें आधुनिक तकनीक और फिल्मी कलाकारों के संगम से सजी भव्य झांकियां भी देखने को मिलेंगी।
दिल्ली की छोटी-बड़ी करीब 600 सौ रामलीला कमेटियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इनमें से लगभग 50 जगहों पर हाईटेक मंचन होगा। दर्शकों के मनोरंजन और सुविधा को देखते हुए लीला कमेटियों ने पंडालों को प्राचीन संस्कृति की झलक से सजाया है। साथ ही, सुरक्षा और आपात स्थिति के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन


लवकुश की रामलीला में महाभारत
लालकिला मैदान की लवकुश रामलीला सबसे चर्चित रहती है। इस बार भी यहां फिल्म और टीवी जगत के नामचीन चेहरे हिस्सा लेंगे। भगवान श्रीराम की भूमिका फिल्म अभिनेता किंशुक वैद्य निभाएंगे। डॉ. राजन शर्मा लक्ष्मण तो अभिनेत्री रिनी आर्या सीता बनेंगी। हनुमान की भूमिका गुजराती पृष्ठभूमि से जुड़े थियेटर कलाकार मल्हार पांड्या निभाएंगे। अभिनेता आर्य बब्बर करेंगे रावण बनेंगे। वहीं, मंदोदरी के रूप में अभिनेत्री व मॉडल पूनम पांडे को लिया गया है। हालांकि, उनके चयन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। धार्मिक संगठनों और कुछ पदाधिकारियों ने पूनम के पूर्व बयानों को आधार बनाकर आपत्ति जताकर रामलीला से बाहर करने की मांग की है। फिलहाल, कमेटी ने इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है और वरिष्ठ पदाधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नव श्री धार्मिक लीला कमेटी
लालकिला के सामने 1958 से लगातार रामलीला करने वाली नव श्री धार्मिक लीला कमेटी इस बार मंचन को और भी आधुनिक और प्रभावशाली बनाने जा रही है। पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। वॉयस मॉड्यूलेशन, लाइट और साउंड इफेक्ट्स को एआई से जोड़ा जाएगा ताकि हर दृश्य अधिक वास्तविक और दर्शनीय लगे।


धारावाहिक रामायण जैसी तकनीक
रामलीलाओं में दर्शकों को टीवी धारावाहिक रामायण जैसी तकनीक का अनुभव मिलेगा। कंप्यूटराइज्ड लाइट और साउंड के साथ भगवान हनुमान का आकाश में उड़ना, तलवारों से चिंगारियाँ, अग्नि तीर और विलाप के दृश्य, समुद्र की लहरें, आकाश से पुष्पवर्षा और देवी-देवताओं का आगमन मंच पर जीवंत किया जाएगा। साथ ही, जादू शो, हास्य कवि सम्मेलन, कृष्ण-सुदामा नृत्य नाटिका, संकीर्तन और आदिवासी बच्चों के भजन भी पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article