फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The airport will remain closed for three hours from 6 to 8.

Noida News: 6 से 8 तक तक तीन-तीन घंटे बंद रहेगा एयरपोर्ट

Sun, 05 Oct 2025 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
The airport will remain closed for three hours from 6 to 8.
साहिबाबाद। तीन वर्ष बाद भारतीय वायुसेना स्थापना दिवस हिंडन एयरबेस में मना रही है। 8 अक्तूबर को वायु सेना अपना 93वां स्थापना दिवस मनाएगी। इसके लिए 6 अक्तूबर को परेड का अभ्यास होगा। ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर वायु सेना की तरफ से NOTAM (नोटिस टू एयरमैन) लागू किया गया है। ऐसे में 6, 7 और 8 अक्तूबर को सुबह 8:30 से लेकर 11:30 बजे के बीच हिंडन सिविल टर्मिनल की सभी उड़ानें रद्द रहेंगी।
विज्ञापन

हिंडन सिविल एयरपोर्ट के निदेशक डॉ. महेश ने बताया कि तीन दिन तक सुबह के कुछ घंटे NOTAM (नोटिस टू एयरमैन) लागू रहेगा। इसकी जानकारी सभी एयरलाइंस कंपनियों को दे दी गई है। एयरलाइंस कंपनियों ने भी उड़ान रद्द होने की सूचनाएं अपने यात्रियों को दे दी हैं। इससे इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ाने सीधे तौर पर प्रभावित होंगी। एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि तीन दिन में सुबह के समय की करीब 37 उड़ान रद्द रहेंगी।
विज्ञापन

रद्द रहेंगी इन शहरों की उड़ान
6 से 8 अक्तूबर को इंडिगो की हिंडन से बंगलूरू, हिंडन से वाराणसी, हिंडन से पटना की उड़ानें रद्द रहेंगी। इसी तरह से एयर इंडिया एक्सप्रेस की हिंडन से बंगलूरू, हिंडन से भुवनेश्वर, हिंडन से वाराणसी, हिंडन से चेन्नई, हिंडन से कोलकाता, हिंडन से मुंबई, हिंडन से पटना की सभी उड़ानें रद्द रहेंगी। वहीं स्टार एयर की तरफ से किशनगढ़, आदमपुर, लुधियाना या नांदेड़ की उड़ानें प्रभावित नहीं होगी और इन शहरों के लिए उड़ान भरी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहेगा रूट डायवर्जन
मुख्य परेड आठ अक्तूबर को होगी। इस दौरान अधिकांश वीआईपी दिल्ली से गाजियाबाद पहुंचेंगे। यही कारण है कि ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान किया है। यूपी गेट से राजनगर एक्सटेंशन रोटरी गोल चक्कर और यहां से नागद्वार होते हुए हिंडन एयरफोर्स स्टेशन गोल चक्कर तक का रूट बाधित रहेगा। कार्यक्रम से पहले ही इन मार्गों पर डायवर्जन प्लान लागू कर दिया जाएगा। अधिकारियों की माने तो वीआईपी मूवमेंट के दौरान वाहनों को रोक दिया जाएगा। जल्द ही ट्रैफिक पुलिस इसका डायवर्जन प्लान भी जारी करेगी।

चाक चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए वायुसेना अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस से सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की मांग की है। इन पुलिसकर्मियों को अंदर की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाएगा। इसके अलावा गेट के बाहर और मार्ग पर भी वर्दीधारी पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में तैनात रहेंगे। एलिवेटेड रोड के अलावा लिंक रोड से मोहननगर होते हुए और भोपुरा बॉर्डर वाले मार्ग को वैकल्पिक रूट के रूप में रखा गया है। इन पर भी पुलिस अधिकारी और यातायात पुलिस लगातार भ्रमण कर तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed