फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The air quality index is at 166, and the air may become poor today.

Noida News: वायु गुणवत्ता सूचकांक 166 पर, आज हवा हो सकती है खराब

Mon, 20 Oct 2025 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
The air quality index is at 166, and the air may become poor today.

विज्ञापन
हिसार। दिवाली से पहले रविवार को हवा अच्छे से मध्यम श्रेणी में पहुंच गई। शहर में दोपहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 166 दर्ज किया गया। इस लिहाज से सोमवार को आतिशबाजी के कारण एक्यूआई 200 के आंकड़े को पार कर जाएगा। हवा के खराब श्रेणी में पहुंचने से बच्चों और खासकर बुजुर्गों को सावधान रहने की जरूरत है।
शहर में सुबह 6 बजे एक्यूआई 153 पर था। दिन चढ़ने के साथ-साथ यह बढ़ता गया और दोपहर 12 बजे 166 पर पहुंच गया, जो सर्वाधिक भी रहा। हालांकि दिन ढलने के साथ इसमें गिरावट आनी शुरू हो गई और रात 8 बजे तक 150 पर आ गया। फिलहाल प्रदूषण के लिहाज से शहर की हवा सामान्य है, लेकिन एक्यूआई के 200 के पार जाते ही सांस लेने में परेशानी हो सकती है। दिवाली की रात पटाखों व आतिशबाजी के कारण हवा खराब से बहुत खराब श्रेणी में जा सकती है।
विज्ञापन

दिन में तापमान सामान्य से ज्यादा, रात में कम

रविवार को दिन में तापमान सामान्य से ज्यादा रहने और हवा नहीं चलने के कारण लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि रात में सामान्य से नीचे रहा। न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.6 डिग्री ज्यादा रहा। पिछले कई दिन से मौसम इसी तरह रहा है। दिन में गर्मी-उमस का असर रात तक रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन भर यूं होता रहा एक्यूआई में उतार-चढ़ाव
सुबह 6 बजे-153
सुबह 8 बजे-152
सुबह 10 बजे-157
दोपहर 12 बजे-166
दोपहर 2 बजे-166
शाम 4 बजे-159
शाम 6 बजे-142
रात 8 बजे-150
-------
ये है एक्यूआई का पैमाना
0 से 50-अच्छा
51 से 100-संतोषजनक
101 से 200-मध्यम
201-300-खराब
301-400-बहुत खराब
401-500-गंभीर
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed