फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The air pollution situation improved on the second day as well... the AQI dropped from 194 to 184.

Noida News: दूसरे दिन भी प्रदूषण से राहत... 194 से 184 पर आया एक्यूआई

Sat, 07 Feb 2026 07:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
The air pollution situation improved on the second day as well... the AQI dropped from 194 to 184.
एक्यूआई गिरा...दूसरे दिन भी येलो जोन में रहा ग्रेनो
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनोवासियों को लगातार दूसरे दिन प्रदूषण से राहत रही। शहर का एक्यूआई दूसरे दिन भी 200 से कम रहा। शनिवार को ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 184 रहा, जबकि शुक्रवार को एक्यूआई 194 था। फरीदाबाद के बाद ग्रेटर नोएडा की हवा एनसीआर में सबसे अच्छी रही। फरवरी के पहले सात दिनों में तीसरी बार है, जब ग्रेनो का एक्यूआई 200 से कम रहा हो। वहीं, नोएडा भी इस वक्त येलो जोन में है। नोएडा का एक्यूआई 196 रहा।
------------------------------------------
विज्ञापन

तेज हवाओं ने साफ किया आसमान, फरवरी का सबसे गर्म दिन रहा शनिवार
शनिवार को भी 15 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। यही वजह है कि वायु प्रदूषण कम हुआ है। उधर, गर्मी ने भी दस्तक दे दी है। शनिवार फरवरी का सबसे गर्म दिन रहा। नोएडा का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरवरी में पहली बार है जब तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हो। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
पश्चिमी विक्षोभ का दिल्ली एनसीआर में नहीं होगा असर
पहाड़ों पर नौ से 11 फरवरी के बीच पहला और 16 और 17 फरवरी को दूसरा पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर आएगा। इसका प्रभाव जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में दिखेगा। यहां बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हालांकि दिल्ली-एनसीआर में इसका असर नहीं दिखाई देगा।
- महेश पलावत, मौसम विज्ञानी
---------

कहां कितना एक्यूआई रहा

सेक्टर 125 - 223

सेक्टर 62 - 176

सेक्टर 1 - 207
सेक्टर 116 - 183

नॉलेज पार्क 3 - 158
नॉलेज पार्क 5 - 214
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed