फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The accused of cheating a woman in the name of getting her a flat on rent was arrested

Noida News: किराये पर फ्लैट दिलाने के नाम पर युवती से ठगी का आरोपी धरा

Thu, 21 Aug 2025 09:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 09:05 PM IST
विज्ञापन
The accused of cheating a woman in the name of getting her a flat on rent was arrested
किराये पर फ्लैट दिलाने के नाम पर युवती से ठगी का आरोपी धरा
विज्ञापन

फ्लैट किराये पर दिलाने के नाम पर एडवांस रुपये लेकर ठगी करता था
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। किराये पर फ्लैट दिलाने के नाम पर युवती से 81,500 रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर शिकोहाबाद, फिरोजाबाद के सुमित यादव (22) को म्यू-2 सोसाईटी के गेट के पास से गिरफ्तार किया है।

आरोपी वर्तमान में राम बिल्डिंग रेलवे रोड दादरी में रह रहा था। वह फ्लैट किराये पर दिलाने के नाम पर एडवांस रुपये लेकर ठगी करता था। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली ऐश्वर्या मिश्रा वर्तमान में ओमिक्रान-3 स्थित मिग्सन अल्टिमो सोसायटी में रहती हैं। फ्लैट किराये पर लेने के लिए उन्होंने 15 अप्रैल 2025 को ओएलएक्स पर जानकारी जुटाई। अगले ही दिन उनके पास एक नंबर से व्हाट्सएप संदेश आया। आरोपी सुमित यादव ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर है। 16 मई को आरोपी ने पीड़िता को मिग्सन विलासा सोसाइटी में बुलाया। यहां फ्लैट पसंद होने पर आरोपी ने एडवांस व सिक्योरिटी मनी के नाम पर कुल 81,500 रुपये ले लिए। जिस जगह पर फ्लैट दिखाया गया था वहां एक युवक ने खुद को अभिषेक बताकर अपना विजिटिंग कार्ड व आधार कार्ड की कॉपी भी दी थी। उसके साथ एक युवती भी मौजूद थी। कुछ दिन बहलाने-फुसलाने के बाद जब पीड़िता अभिषेक के बताए पते पर पहुंची तो वहां कोई दफ्तर मौजूद नहीं था। पैसे वापस मांगने पर अभिषेक ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि आरोपी सुमित यादव अपने साथी के साथ मिलकर नाम, पता बदलकर व फर्जी प्रॉपर्टी डीलर का आधार कार्ड व आईडी बनाकर धोखाधड़ी ठगी करता था। गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed