फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The accused escaped leaving the kidnapped student

अगवा छात्र को छोड़कर भागे आरोपी

Mon, 15 Feb 2021 01:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
The accused escaped leaving the kidnapped student
दनकौर में लापता बच्चा पुलिस ने किया बरामद। - फोटो : Grnoida
दनकौर। औरंगपुर गांव से शनिवार को अगवा किए गए चौथी कक्षा के छात्र को हरियाणा बॉर्डर के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास छोड़कर आरोपी फरार हो गए। रविवार रात को पुलिस ने छात्र को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हालांकि अभी तक आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। इससे पहले रविवार को परिजनों ने कोतवाली का घेराव किया था। परिजन और ग्रामीण सोमवार को महापंचायत की तैयारी में जुटे थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बाइक सवार बदमाश बच्चे को बेलकलां गांव स्थित एक कमरे में ले गए थे। वहां दो लोग और पहुंचे और बच्चे की किडनी निकालने की धमकी देकर पिता का नंबर मांगा था। लेकिन बच्चा नंबर नहीं दे पाया था। इसके बाद एक अन्य घर में रखा गया था। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह भी बच्चे की बरामदगी के दौरान पुलिस और परिजन के पास पहुंचे थे।
विज्ञापन

औरंगपुर निवासी संदीप का भतीजा यश (12) चौथी कक्षा का छात्र है। शनिवार सुबह घर से कुछ दूर मंदिर पर खेलते वक्त बाइक सवार दो बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया था। वारदात के लिए आते बाइक सवार बदमाशों की तस्वीर गांव में लगे एक कैमरे में कैद हो गई थी। लेकिन बच्चे को लेकर जाते वक्त की उनकी फुटेज नहीं मिली थी। बदमाश किसी अन्य रास्ते से बच्चे को लेकर फरार हुए थे। मंदिर के पुजारी ने भी बदमाशों को रोकने का प्रयास किया था। मंदिर के पास खेल रहे अन्य बच्चों ने भी अपहरणकर्ताओं को देखा था। जब तक परिजनों और ग्रामीणों को बच्चे को लेकर जाने की सूचना मिली, बाइक सवार बदमाश फरार हो चुके थे।
विज्ञापन

मामले में पुलिस की कार्यशैली का विरोध करते हुए रविवार को परिजनों ने कोतवाली का घेराव किया था। साथ ही सोमवार को महापंचायत बुलाने की बात कही थी। वहीं, पुलिस की 10 टीमें बच्चे की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटीं थीं। पुलिस बच्चे से उसे कहां बंधक बनाकर रखा गया और बदमाशों के संबंध में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं और ले जाने की फिराक में थे बदमाश
डीसीपी राजेश कुमार सिंह और एडिशनल डीसीपी ने बताया कि पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश बच्चे को कहीं दूसरे स्थान पर ले जाने की फिराक में हैं। पुलिस ने घेराबंदी शुरू की तो बदमाश बच्चे को छोड़कर भाग गए। बच्चे को बरामद करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास और तेज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed