फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The accused came on the radar after the fraud amount was received in his account and was arrested

Noida News: खाते में ठगी की रकम आने के बाद रडार पर आया आरोपी, गिरफ्तार

Wed, 12 Feb 2025 09:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 09:26 PM IST
विज्ञापन
The accused came on the radar after the fraud amount was received in his account and was arrested
शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 55 लाख की ठगी में था शामिल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 55 लाख रुपये की ठगी में शामिल जालसाज को साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ठगों को अपना बैंक खाता मुहैया कराया था। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल भी कब्जे में ले लिया है। उसका नाम सतीश है।


डीसीपी साइबर क्राइम प्रीति यादव ने बताया कि पिछले साल 28 अगस्त को साइबर थाने में आईटी एक्ट और धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज हुआ था। जालसाजों ने व्हाट्सएप से पीड़ित से संपर्क किया और ऑनलाइन निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 55 लाख 194 रुपये की ठगी कर ली थी। पुलिस ने जब खातों की जांच की तब पता चला कि बदायूं निवासी सतीश के खाते में ठगी की दो लाख रुपये की रकम ट्रांसफर हुई है। इसके बाद आरोपी सतीश की गिरफ्तारी हुई। सतीश के बैंक खातों के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर छह शिकायतें अलग-अलग राज्यों में दर्ज हैं। साइबर क्राइम थाना लखनऊ में दर्ज एक मामले में भी आरोपी की संलिप्तता पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed