{"_id":"692ca11b8629897b280b2f32","slug":"the-accomplice-of-the-arrested-criminals-had-planned-to-rob-the-liquor-contractors-employees-na-news-c-275-1-sbl1010-129612-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पकड़े गए बदमाशों के साथी ने बनाई थी शराब ठेकेदार के कर्मचारियों से लूट की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पकड़े गए बदमाशों के साथी ने बनाई थी शराब ठेकेदार के कर्मचारियों से लूट की योजना
विज्ञापन
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के संभल-मुरादाबाद मार्ग पर फिरोजपुर पुल के नजदीक से मंगलवार को शाम शराब ठेकेदार के दो कर्मचारियों से 7.98 लाख रुपये की लूट करने का मुख्य आरोपी संदीप है। शनिवार को पुलिस ने संदीप को चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ पकड़ा था। संदीप से पूछताछ के बाद ही मुठभेड़ के बाद उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया था।
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि जांच में जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर के गांव अचलपुर के संदीप के बारे में जानकारी मिली थी। वह 2019 में कलेक्शन एजेंट के रूप में इसी सर्किल में काम करता था। संदीप ने इनपुट देकर लूट की योजना बनाई थी। एसपी ने बताया कि आरोपी ने मुंहबोले मामा जो नोएडा में लूट की घटना कर चुका है, के साथ महत्वपूर्ण सूचना साझा की। आरोपियों ने करीब ढाई करोड़ रुपये लूटने की योजना बनाई थी। इसके पहले चरण में शराब ठेकेदार के दो कर्मचारियों से लूट की घटना की योजना बनाई और इसे अंजाम दिया।
शनिवार को शाम हरजनगर गढ़ी थाना क्षेत्र में आबाद वाली पर वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार संदीप को पुलिस ने पकड़ा तो वह बाइक के दस्तावेज नहीं दिखा सका। जांच करने पर बाइक चोरी की निकली। संदीप ने बताया कि वह रेकी करने के लिए आया है और साथी पीछे हैं। वैगनआर सवार व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। फिर पुलिस मुठभेड़ में थाना अनूपशहर के जिरौली निवासी गौरव वाल्मीकि और अनूपशहर की भारद्वाज कॉलोनी निवासी मुकेश यादव को पकड़ लिया।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि आरोपियों से 5.28 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई है। आरोपियों ने 30-40 हजार रुपये की ईएमआई भरी है। कुछ मोबाइल और कपड़े खरीदे हैं। 6.50 लाख रुपये का सामान बरामद किया गया है। लूट के खुलासे के लिए पुलिस की सात टीमें लगाई गईं थीं।
000000
तमंचे देने वाले गैंग पर भी होगी कार्रवाई
संभल। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से दो तमंचे और विभिन्न तरह के कारतूस मिले हैं। जिन लोगों से हथियार लिए हैं, उसकी भी जानकारी है। उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार करके तमंचा बनाने वाले गैंग के खिलाफ कार्रवाई करने का प्रयास किया जाएगा। एसपी ने बताया कि घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। स्टेट आफ द आर्ट टेक्नोलॉजिकल इंटेलिजेंस के साथ घटना का वर्कआउट किया गया है। उनके लिए भी मुख्यालय से पत्राचार किया जाएगा। संवाद