फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The 2003 voter list has not been mapped, leaving voters frustrated.

Noida News: वर्ष 2003 की मतदाता सूची की नहीं की गई मैपिंग, परेशान हो रहे मतदाता

Fri, 21 Nov 2025 12:25 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 21 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
The 2003 voter list has not been mapped, leaving voters frustrated.
कासगंज। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के लिए वर्ष 2003 की मतदाता सूची की बीएलओ एप पर मैपिंग न होने से मतदाताओं को प्रपत्र भरने में काफी दिक्कत आ रही है। बीएलओ ने 2003 की सूची नहीं दी है। मतदाता एसआईआर में नाम कटने के डर से परेशान हैं।
विज्ञापन

एसआईआर का सर्वे 4 नवंबर से शुरू किया गया है। इसके लिए आयोग की तरफ से बीएलओ एप भी जारी किया है। इस एप पर वर्ष 2003 की मतदाता सूची का ऑनलाइन प्रदर्शन नहीं हो रहा। बीएलओ ने जो प्रपत्र मतदाताओं को उपलब्ध कराए हैं उसके साथ वर्ष 2003 की मतदाता सूची नहीं दी जा रही। इससे मतदाताओं के सामने प्रपत्र भरने की समस्या आ रही है। मतदाता शशांक, जवाहर का कहना है कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची न मिलने से प्रपत्र भरने में काफी समस्या आ रही है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने बताया कि एसआईआर सर्वे में गंभीर अव्यवस्था, तकनीकी खामियां सामने आ रही हैं। 4 नवंबर से प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन मतदाताओं के पास फार्म 10 नवंबर से पहुंचना शुरू हुए। जबकि कई घरों तक अब तक फॉर्म नहीं पहुंचे हैं। 2003 और 2025 की वोटर लिस्ट का कोई समुचित लिंक या मैपिंग नहीं हुई है। कई मतदाताओं के 2025 की सूची में गायब हैं उन्हें फॉर्म नहीं दिया जा रहा। पोर्टल पर माता, पिता, दादा, दादी, नाना, नानी के ही नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed