फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The 14-km road from Udaypura to Kailguwan Amghat is awaiting approval.

Noida News: उदयपुरा से कैलगुवां आमघाट तक 14 किलोमीटर सड़क को स्वीकृति का इंतजार

Fri, 24 Oct 2025 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
The 14-km road from Udaypura to Kailguwan Amghat is awaiting approval.
- सात मीटर चौड़ाई के साथ होगा निर्माण, मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ़ व निवाड़ी की कम होगी दूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ललितपुर कैलगुवां मार्ग में उदयपुरा से आमघाट तक सड़क निर्माण के लिए स्वीकृति का इंतजार है। इस 14 किलोमीटर के मार्ग में चौड़ीकरण के प्रस्ताव पर व्यय वित्त समिति (ईएफसी) से मंजूरी मिल गई है। अब महज स्वीकृति के साथ ही बजट जारी होने का इंतजार है। इसके साथ ही सड़क का निर्माण किया जाएगा। सड़क के बनने से मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ़ व निवाड़ी की दूरी कम हो जाएगी। साथ ही लोग सुविधा से आवागमन कर सकेंगे।
जिला मुख्यालय से कैलगुवा मार्ग में उदयपुरा से आमघाट तक सड़क संकरी है। साथ ही मरम्मत के अभाव में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। ऐसे में चार पहिया वाहन तो दूर दो पहिया वाहनों की निकासी में परेशानी हो रही है। गड्ढों से दो पहिया वाहनों के अनियंत्रित होकर गिरने से किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता है, जबकि यह मध्यप्रदेश के निवाड़ी व टीकमगढ़ को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क है। इससे अधिक वाहनों की आवाजाही होती है।
विज्ञापन

समस्या पर लोक निर्माण विभाग ने सड़क का चौड़ीकरण के साथ प्रस्ताव भेजा था। इसमें लगभग 14 किलोमीटर की सड़क को 40 करोड़ से निर्माण किया जाएगा। सड़क की चौड़ाई भी तीन मीटर से बढ़ाकर सात मीटर की जाएगी। सड़क को व्यय वित्त समिति की बैठक में सहमति मिल गई है। महज शासन से स्वीकृति के साथ ही बजट मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सड़क का निर्माण चौड़ीकरण के साथ किया जाएगा। जल्द ही स्वीकृति मिलने की संभावना है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
- रोहित त्रिपाठी, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed