फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Thar driver flees after filling tank drags salesmans bike for five kilometers

Video: टैंक फुल कराकर थार चालक फरार, सेल्समैन की बाइक को पांच किलोमीटर तक घसीटा; चिंगारी देख दहशत में रहे लोग

Fri, 27 Feb 2026 10:26 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा/दादरी।
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा/दादरी। Published by: विकास कुमार Updated Fri, 27 Feb 2026 10:26 PM IST
सार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थार चालक तेज रफ्तार में चिटहेरा बाईपास की ओर भागा। जब बाइक सवार सेल्समैन उसकी गाड़ी के बराबर पहुंचा तो आरोपी ने जानबूझकर बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कुलदीप शर्मा सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। उनकी बाइक थार में फंस गई, लेकिन आरोपी ने वाहन नहीं रोका। 

विज्ञापन
Thar driver flees after filling tank drags salesmans bike for five kilometers
थार ने पांच किलो मीटर तक बाइक को घसीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा स्थित बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड स्थित रघुनंदन पेट्रोल पंप पर शुक्रवार शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई। थार गाड़ी चालक ने पहले वाहन का टैंक फुल कराया और ऑनलाइन भुगतान करने का बहाना बनाकर मौके से फरार हो गया। जब पेट्रोल पंप के सेल्समैन ने बाइक से उसका पीछा किया तो आरोपी ने टक्कर मार दी। इससे सेल्समैन घायल हो गया, जबकि उसकी बाइक थार में फंस गई। आरोपी करीब पांच किलोमीटर तक बाइक को घसीटते हुए ले गया। बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर थार समेत चालक को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार के अनुसार सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के जौली गांव निवासी हर्ष (22) शुक्रवार को अपने मामा के यहां दुजाना गांव आया हुआ था। शाम करीब साढ़े छह बजे के समय वह थार गाड़ी लेकर जीटी रोड स्थित रघुनंदन पेट्रोल पंप पर पहुंचा। वहां उसने वाहन का टैंक फुल कराया। पेट्रोल भरवाने के बाद उसने भुगतान ऑनलाइन करने की बात कही। बताया गया कि पेट्रोल पंप पर तैनात सेल्समैन कुलदीप शर्मा भुगतान मशीन लेने के लिए अंदर गए। इसी दौरान मौका पाकर थार चालक गाड़ी स्टार्ट कर वहां से फरार हो गया। गाड़ी के अचानक निकल जाने पर कुलदीप शर्मा ने तुरंत अपनी बाइक उठाई और आरोपी का पीछा शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थार चालक तेज रफ्तार में चिटहेरा बाईपास की ओर भागा। जब बाइक सवार सेल्समैन उसकी गाड़ी के बराबर पहुंचा तो आरोपी ने जानबूझकर बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कुलदीप शर्मा सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। उनकी बाइक थार में फंस गई, लेकिन आरोपी ने वाहन नहीं रोका। आरोपी थार चालक बाइक को करीब पांच किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया। इस दौरान सड़क पर घर्षण के कारण चिंगारियां उठती रहीं, जिससे आसपास के राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया। कई लोगों ने इस घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया। इसका सीसीटीवी भी सामने आया है। बताया जाता है कि आरोपी छौलस गांव की ओर मुड़ गया था।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही बादलपुर पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस टीम ने संभावित रास्तों पर घेराबंदी की। पीछा करते हुए पुलिस ने थार को रोक लिया और वाहन को कब्जे में ले लिया। आरोपी बिना नंबर की थार से फर्राटा भर रहा था।  आरोपी को मौके से हिरासत में लेकर कोट पुलिस चौकी लाया गया, जहां से बादलपुर कोतवाली पुलिस ने उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया।

सेल्समैन का उपचार जारी
घायल सेल्समैन कुलदीप शर्मा को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने वाहन को सीज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने भुगतान करने में असमर्थता की बात कही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। घटना के संबंध में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed