Noida News: शादी समारोह को राजशाही रूप देते हैं टेंट कारोबारी
मौका था गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित टेंट-कैटरर्स और डेकोरेशन वेलफेयर एसोसिएशन के तीन दिवसीय महाधिवेशन के पहले दिन का। इस मौके पर वेडिंग एक्सपो भी लगा। इससे पहले उप मुख्यमंत्री ने महाधिवेशन का उद्घाटन किया।
एसोसिएशन की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में जीएसटी, पुलिस व यातायात पुलिस उत्पीड़न की समस्या, टेंट कारोबारियों को गोदाम के लिए सस्ते दर पर भूमि आवंटन, आवास विकास और एलडीए के सामुदायिक केंद्रों के निजीकरण पर रोक लगाने व टेंट-कैटरिंग के व्यापारियों के लिए 25 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा उपलब्ध कराने की मांग की गई।
डिप्टी सीएम ने व्यापारियों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने भी टेंट कारोबारियों की सराहना की। साथ ही समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से व्यापारी नेता संदीप बंसल, एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार, प्रदेश संरक्षक भूपेंद्र सिंह, प्रदेश चेयरमैन पवन तलवाड़, प्रदेश महामंत्री नवीन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजू मौजूद रहे।
वेडिंग एक्सपो में 76 कंपनियों ने सजाए स्टाॅल
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय अधिवेशन में प्रदेशभर की 76 कंपनियों ने फर्नीचर की प्रदर्शनी लगाई है। इसका मकसद आम जनता के साथ व्यापारियों को बेहतर फर्नीचर और अन्य सामान उपलब्ध कराना है। इसके अलावा कार्यक्रम में व्यापारियों को सम्मानित कर उन्हें व्यापार के प्रति प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है।

टेंट-कैटरर्स और डेकोरेशन वेलफेयर एसो. के कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सम्मान करते व