फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Tension due to sabotage in religious place and attack on religious leader

धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ और धर्मगुरु पर हमले से तनाव

Sun, 06 Jun 2021 11:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Tension due to sabotage in religious place and attack on religious leader
दनकौर। कोतवाली क्षेत्र गांव रामपुर माजरा में शनिवार पशुओं के चारे के विवाद में हुई कहासुनी में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के धार्मिक स्थल में घुसकर तोड़फोड़ की। साथ ही आरोपियों ने वहां मौजूद धर्मगुरु पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद गांव में तनाव है। सूचना पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मामले में केस दर्ज कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि शनिवार दोपहर गांव में रहने वाले दो समुदायों के लोगों में पशुओं के चारे को लेकर कहासुनी हो गई थी। देर शाम को दोनों पक्षों के बीच गणमान्य लोगों ने पंचायत कर समझौता करा दिया था। आरोप है कि देर रात एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के धार्मिक स्थल पर लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। आरोपियों ने वहां धर्मगुरु और अन्य लोगों के साथ मारपीट कर दी। घटना में कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही अधिकारी और पुलिस बल गांव में पहुंच गया। वहीं, घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। गांव में तनाव बना हुआ है। इसको देखते हुए पुलिस बल तैनात है। वहीं, ग्रामीणों में आक्रोश है और वह कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि धर्मगुरु का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

---
महिला और युवक को चांटा मारने को लेकर हुआ विवाद
पुलिस के मुताबिक, एक ग्रामीण ने पड़ोसी से पशुओं के लिए चारा (ज्वार) खरीदा था। चारा खरीदने वाले युवक की पत्नी भी वहां थी। इस दौरान महिला और चारा बेचने वाले के बीच कहासुनी हो गई। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई थी। पुलिस पड़ताल में पता चला कि गांव के लोगों ने दोनों के बीच समझौता करा दिया था। देर शाम और रात को गांव के कुछ युवक ड्यूटी कर घर लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। इस पर वह भड़क गए और उन्होंने हमला व तोड़फोड़ की। ग्रामीणों ने जानकारी दी है कि रविवार शाम कुछ नेताओं के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मामले में केस दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गांव में एहतियातन पुलिस की तैनाती की गई है। शांति बनी हुई है।
- राजेश कुमार सिंह, डीसीपी ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed