{"_id":"69ee2619e3c931c6d600987f","slug":"ten-players-from-the-district-will-show-their-strength-in-the-state-level-taekwondo-competition-grnoida-news-c-23-1-lko1064-93251-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: राज्य स्तर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दम दिखाएगें जिले के दस खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: राज्य स्तर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दम दिखाएगें जिले के दस खिलाड़ी
विज्ञापन
फोटो --
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के दस ताइक्वांडो खिलाड़ी कानपुर में आयोजित होने वाली राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। कानपुर के द स्पोर्ट्स हब स्टेडियम (टीएसएच) में बालक व बालिका वर्ग में 1 से 3 मई तक राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। खिलाड़ियों का चयन शनिवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित जीडी गोयंका स्कूल में आयोजित हुई 9वीं जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण व रजत हासिल करने के आधार पर हुआ हैं। कोच विवेक वैद्य ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अर्श खान, आयुष्मान, मान्यश्री, वनिका सिंह, सानवी पायल, वनिशा, हरफतेह ने स्वर्ण पदक हासिल किए। प्रत्यक्ष, आन्या माहेश्वरी, प्राची ने रजत पदक हासिल किया। उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ हैं। जिला स्तर पर हिमानी, श्रेयांश, आराध्या, व्योम, आयुषी, नव्या, अमाया, हार्दिक व कृष्णा ने भी कांस्य पदक पर कब्जा किया।