फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ten new dengue patients found in two days, toll reaches 74

Noida News: डेंगू के दो दिन में मिले दस नए मरीज, आंकड़ा 74 पर पहुंचा

Thu, 30 Oct 2025 12:20 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Thu, 30 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Ten new dengue patients found in two days, toll reaches 74
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले दो दिन में डेंगू के दस नए मरीज मिले हैं। दोनों दिन पांच-पांच नए केस आए। अक्तूबर के 29 दिनों में डेंगू के 43 मरीज आ चुके हैं। डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या देख स्वास्थ्य विभाग की टीमें सतर्क हैं। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी क्षेत्र में फॉगिंग नहीं हो रही। जनप्रतिनिधि व लोग फॉगिंग कराने की मांग कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार 30 सितंबर तक डेंगू के इस साल मिले कुल मामले 31 थे, यह आंकड़ा अब 74 पर पहुंच गया है।
वार्ड 14 के पार्षद प्रतिनिधि नवनीत, वार्ड सात से पूर्व पार्षद रामआसरा भारद्वाज, वार्ड आठ से पूर्व पार्षद विनोद मरवाह ने कहा कि डेंगू के कई मामले नगर निगम यमुनानगर जगाधरी क्षेत्र में भी आए हैं, इसलिए नगर निगम प्रशासन को फॉगिंग करानी चाहिए। यह फॉगिंग कराए जाने का सही समय है, चूंकि अभी डेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। लेकिन नगर निगम की ओर से पहले ही फॉगिंग कर खानापूर्ति कर दी गई, पर फॉगिंग की जरूरत इस समय है, इसलिए इस पर नगर निगम को ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

दो दिन में डेंगू से ग्रस्त मिले मरीज
कैंप की नवाब कॉलोनी में छह वर्षीय बच्चा, जगाधरी की मनोहर कॉलोनी में 33 वर्षीय युवक, बूड़िया में 45 वर्षीय आदमी, छछरौली के गांव पीपली माजरा में 31 वर्षीय युवक, कैंप के वीना नगर में दो वर्षीय बच्ची, छछरौली के गांव चुहडपुर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग, सेक्टर-17 निवासी 22 वर्षीय युवक, व्यासपुर के गांव आमवाला निवासी 10 वर्षीय बच्ची, जगाधरी के गांव चनेटी में 11 वर्षीय बच्चा, व्यासपुर के गांव मिलकखास निवासी 36 वर्षीय युवक डेंगू से ग्रसित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल मिले डेंगू मरीजों की कुल संख्या 74 हो गई हैं। नए केस मिल रहे हैं। इस पर टीमें मौके पर आसपास सेंपलिंग व मच्छर भगाने की गतिविधियां करने सहित लोगों को डेंगू से बचाव के उपाय बता रहे हैं। लोगों से अपील है कि घरों सहित आसपास के क्षेत्र में सफाई रखें। कहीं भी अधिक समय तक पानी न भरा रहने दें। बुखार के लक्षण होने पर सेंपलिंग कराएं। सप्ताह में एक दिन घरों व दुकानों पर ड्राई डे जरूर मनाएं। - डॉ. सुशीला सैनी, डिप्टी सिविल सर्जन (मलेरिया)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed