फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ten more family courts will be built in Delhi

Noida News: दिल्ली में बनेंगी दस और फैमिली कोर्ट

Tue, 14 Nov 2023 06:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 06:47 PM IST
विज्ञापन
Ten more family courts will be built in Delhi
उपराज्यपाल ने दी मंजूरी, संख्या बढ़कर हो जाएगी 31
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। घरेलू झगड़ों को सुलझाने के लिए राजधानी में दस और फैमिली कोर्ट बनेंगी। ऐसे में इनकी संख्या बढ़कर 31 हो जाएगी। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मंगलवार को इसके लिए मंजूरी दी। इस संबंध में अक्टूबर, 2019 में प्रस्ताव लाया गया था। करीब चार साल के इंतजार के बाद मंजूरी दी गई है।

इनके बनने के बाद दिल्ली में करीब एक दशक से लंबित मामलों के निपटान में तेजी आएगी। इस मंजूरी के साथ ही इन कोर्ट के प्रमुख के रूप में 10 जजों के पद समेत 71 अन्य पदों का भी सृजन होगा, जिनमें रीडर, स्टेनो/सीनियर पीए, स्टेनो/पीए, अहलमद/जेए, सहायक अहलमद, नायब नज़ीर, अर्दली और स्टाफ कार ड्राइवर सहित अन्य शामिल हैं। फैमिली कोर्ट में लगभग 46 हजार मामले लंबित हैं। फैमिली कोर्ट साकेत के प्रधान न्यायाधीश के पास सबसे कम 1321 मामले लंबित हैं, जबकि फैमिली कोर्ट रोहिणी में सबसे अधिक 3654 मामले लंबित हैं। फैमिली कोर्ट द्वारका में प्रतिदिन औसत 150-200 मामले पंजीकृत होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article