फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ten IPS who have been in commissionerate are handling different districts

Noida News: कमिश्नरेट में रह चुके दस आईपीएस संभाल रहे अलग-अलग जिले

Thu, 03 Aug 2023 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ten IPS who have been in commissionerate are handling different districts
कमिश्नरेट में रह चुके दस आईपीएस संभाल रहे अलग-अलग जिले
विज्ञापन

- प्रदेश के दस जिलों के कप्तान गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट संभाल चुके महत्वपूर्ण पद

- संकल्प शर्मा से लेकर मीनाक्षी कात्यायन तक लंबी है फेहरिस्त

सुशांत समदर्शी

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में तैनात रहे दस आईपीएस अधिकारी वर्तमान में प्रदेश के दस जिलों की कप्तानी कर रहे हैं। ये अधिकारी डीसीपी व एडीसीपी के रूप में कमिश्नरेट में काम करके जा चुके हैं। सोमवार रात को नोएडा में तैनात डीसीपी महिला सुरक्षा मीनाक्षी कात्यायन को भदोही का एसपी बनाया गया। इनसे पहले यहां से नौ आईपीएस को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में एसपी के रूप में भेजा गया था।

जनवरी 2020 में गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट की शुरुआत हुई थी और आलोक सिंह को कमिश्नर बनाया गया था। इसके बाद कमिश्नरेट को तीन जोन नोएडा, सेंट्रल नोएडा व ग्रेटर नोएडा जोन में बांटा गया था। इन जोन में डीसीपी की तैनाती की गई थी। इसके अलावा तीनों जोन में एडीसीपी और महिला सुरक्षा, ट्रैफिक, मुख्यालय, अभिसूचना के लिए डीसीपी का पोस्ट बनी थी। इनमें सबसे पहले नोएडा जोन के डीसीपी रहे संकल्प शर्मा को बदायूं का कप्तान बनाया गया था। वह फिलहाल देवरिया के एसपी हैं। इसके बाद ग्रेटर नोएडा जोन के आरके सिंह को फतेहपुर का कप्तान बनाया गया। वह फिलहाल एटा के एसपी हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा नोएडा जोन के डीसीपी रहे राजेश एस को झांसी, महिला डीसीपी वृंदा शुक्ला को चित्रकूट का एसपी बनाकर भेजा गया। ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी रहे अंकुर अग्रवाल को चंदौली, डीसीपी ट्रैफिक रहे गणेश प्रसाद साहा को लखीमपुर खीरी का कप्तान बनाकर भेजा गया। डीसीपी ग्रेटर नोएडा रहे अभिषेक वर्मा को हापुड़, सेंट्रल नोएडा के एडीसीपी रहे इलामारन को अमेठी और डीसीपी क्राइम रहे अभिषेक को शामली का एसपी बनाकर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------

डटे हुए हैं डीसीपी हरीश चंदर

वर्ष 2020 में कमिश्नरेट बनने के बाद आईपीएस हरीश चंदर को डीसीपी के रूप में गौतमबुद्घ नगर भेजा गया था। वह यहां अब तक महत्वपूर्ण भूमिका में बने हुए हैं। कमिश्नरेट की व्यवस्था में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। शुरूआत में हरीश चंदर को सेंट्रल नोएडा जोन का डीसीपी बनाया गया था। वर्तमान में वह नोएडा जोन संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed