{"_id":"69ee08ace7d3026a00024c41","slug":"ten-huts-got-burnt-due-to-fire-in-slums-of-chuharpur-khadar-in-greater-noida-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: इलेक्ट्रिकल पोल की चिंगारी से झुग्गियों में लगी भीषण आग, आठ झोपड़ियां राख; कोई जनहानि नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: इलेक्ट्रिकल पोल की चिंगारी से झुग्गियों में लगी भीषण आग, आठ झोपड़ियां राख; कोई जनहानि नहीं
Sun, 26 Apr 2026 06:15 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sun, 26 Apr 2026 06:15 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा के चूहड़पुर खादर में इलेक्ट्रिकल पोल की चिंगारी से झुग्गियों में आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैली और 8 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन
झुग्गियों में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के चूहड़पुर खादर स्थित झुग्गियों में रविवार शाम करीब पांच बजे इलेक्ट्रिकल पोल से निकली चिंगारी से अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार इकोटेक-1 कोतवाली स्थित चूहड़पुर खादर झुग्गियों में इलेक्ट्रिकल पोल से निकली चिंगारी से अचानक आग लग गई थी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई झोपड़ियां उसकी चपेट में आ गईं। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई दे रहा था। जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
शुरुआती प्रयासों में आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवाओं के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। इस घटना में कुल 8 झोपड़ियां जलकर पूरी तरह नष्ट हो गईं। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। समय रहते लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि 30 झुग्गियों को समय रहते आग बुझाकर जलने से बचा लिया गया।
विज्ञापन