फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Temperatures dropped in 24 hours

Noida News: 24 घंटे में पारा गिरा, आज बारिश का येलो अलर्ट

Sun, 31 Aug 2025 09:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 09:40 PM IST
विज्ञापन
Temperatures dropped in 24 hours
नोएडा। शनिवार को उमस भरे दिन के बाद रविवार को मौसम में थोड़ी राहत रही। हल्की बूंदाबांदी और उमस कम होने की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में रविवार को नोेएडा का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में 2 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी था लेकिन बारिश नहीं हुई और हल्की बूंदाबांदी में ही मौसम सुहाना बना रहा। आज भी तेज बारिश का येलो अलर्ट है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक सितंबर की शुरुआत बारिश के साथ हो सकती है। ऐसे में तापमान भी कम होगा और उमस से भी राहत मिलेगी। बता दें कि रविवार को दोपहर के समय शहर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई जबकि अन्य इलाके सूखे पड़े रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed