फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Telling the police, the miscreants abducted two youths and robbed them

Noida News: पुलिस बता कार सवार बदमाशों ने अगवा कर दो युवकों से की लूटपाट

Tue, 29 Aug 2023 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Telling the police, the miscreants abducted two youths and robbed them
पुलिस बता कार सवार बदमाशों ने अगवा कर दो युवकों से की लूटपाट
विज्ञापन

- आरोपियों की कार मेें रखी थी पुलिस की कैप, पिस्टल के बल पर की वारदात
- पुलिस के हाथ लगे सुराग, आरोपियों की घेराबंदी में जुटी तीन टीम
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। खुद को पुलिस बताकर कार सवार बदमाशों ने नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के एलजी गोलचक्कर के पास से लुकसर गांव निवसी अचिन और अंश को अगवा कर लिया। आरोपियों की कार में पुलिस की कैप भी रखी हुई थी। बदमाशों ने पिस्टल के बल पर दोनों को गोली मारने की धमकी दी और डेबिट कार्ड लूटकर पिन नंबर पूछ लिया। आरोपियों ने बीटा-2 थाना क्षेत्र स्थित एटीएम बूथ पर ले जाकर 20 हजार रुपये निकलवा लिए। लगभग एक घंटे बाद आरोपियों ने दोनों युवकों को कासना थाना क्षेत्र की नहर के पास फेंक दिया और भाग गए। पुलिस को बदमाशों का सुराग मिल गया है और तीन टीमें घेराबंदी के प्रयास में जुटी हैं।
पुलिस ने बताया कि लुकसर गांव निवासी अचिन व अंश रविवार बाइक पर सवार होकर घूमने के लिए ग्रेटर नोएडा आए थे। दोनों कुछ देर के लिए एलजी गोलचक्कर के पास रुके। इस दौरान उनकी बाइक वहां से गुम हो गई। दोनों बाइक तलाश रहे थे, तभी एक नीले रंग की कार उनके पास आकर रुकी। कार सवार दो बदमाशों ने खुद को पुलिस बताकर दोनों को कार में बैठा लिया। इसके बाद आरोपियों ने उन पर पिस्टल तान दी। आरोपी दोनों युवकों को शहर में घुमाते हुए लूटपाट करने लगे। दोनों युवकों के पास नकदी अधिक नहीं थी। इसके कारण बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और डेबिट कार्ड लूट लिया। बदमाश पिन नंबर पूछने के बाद एटीएम बूथ पर गए और 20 हजार रुपये निकाल लिए। नॉलेज पार्क थाना प्रभारी का कहना है कि संभावना है कि बदमाशों ने ही बाइक गुम की हो। पूर्व में भी औजार गैंग इस तरह की ताबड़तोड़ वारदात कर चुका है। हालांकि औजार गैंग कैब चालक बनकर सवारियों से वारदात करता था और पेंचकस, प्लास से हमला करता था। पुलिस मुठभेड़ के बाद औजार गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब रक्षाबंधन निकट आने पर एक बार फिर क्षेत्र में बदमाश सक्रिय हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस को सीसीटीवी से मिली मदद
जिले में ऑपरेशन दृष्टि के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर लगातार सीसीटीवी लगाये जा रहे हैं। इन सीसीटीवी व एटीएम के सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने आरोपी बदमाशों की पहचान कर ली है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुलिस बदमाशों के करीब पहुंच गई है। एडीसीपी अशोक कुमार का कहना है कि बदमाशों के सुराग मिले हैं। उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। जल्द गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed