फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Teenager kidnapped, case filed against six including alleged Christian preacher

Noida News: किशोरी अगवा, कथित ईसाई धर्म प्रचारक समेत छह पर केस दर्ज

Mon, 08 May 2023 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Teenager kidnapped, case filed against six including alleged Christian preacher
किशोरी अगवा, कथित ईसाई धर्म प्रचारक समेत छह पर केस दर्ज
विज्ञापन

- बरातघर में धर्मांतरण के लिए ब्रेनवाश कराने का भी लगाया आरोप
- पीड़िता को बरामद कर पुलिस बोली बलिग लड़की ने कर ली शादी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र की एक किशोरी को अगवा कर धर्मांतरण कराने की कोशिश का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में खुद को ईसाई प्रचारक बताने वाले समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि पुलिस का कहना है कि इस मामले में युवती को बरामद कर लिया गया है। युवती के सोमवार को न्यायालय में बयान कराए जाएंगे। अब तक की जांच में युवती के बालिग होने और मार्च में ही शादी करने की बात सामने आ रही है। न्यायालय में बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में रहने वाले एक शख्स ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 16 साल की नाबालिग बेटी को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि चार मई को उनकी नाबालिग बेटी का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया है। आरोप है कि अपहरण की साजिश में खुद को ईसाई धर्म का प्रचारक बताने वाला व्यक्ति हैरिस भी शामिल है। आरोप है कि आरोपी एक घर व बरात घर में ब्रेनवाश करने के लिए प्रार्थना सभा भी कर धर्मांतरण कराने का काम करते हैं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी का भी आरोपियों ने ब्रेनवाश किया है। शिकायकर्ता ने आरोपियों के चंगुल से बेटी को बरामद करने की मांग की है। पुलिस ने विनय, विशाल, राहुल, गौतम, हैप्पी, हैरिस, इस मामले में डीसीपी रामबदन सिंह का कहना है कि शिकायतकर्ता की बेटी को बरामद कर लिया गया है। जांच में पता चला है कि युवती बालिग है और उसने स्वेच्छा से पांच मार्च को विवाह किया है। न्यायालय में बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed