{"_id":"6912344b512c87697c01ad45","slug":"teenage-girls-body-found-in-pond-na-news-c-91-1-abn1007-145101-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तालाब में मिला किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तालाब में मिला किशोरी का शव
Tue, 11 Nov 2025 12:21 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जलालपुर के बड़ागांव में तालाब में सोमवार सुबह 16 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिवार के लोगों ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। इस पूरे प्रकरण में हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।
मृतका की मां महिमा के मुताबिक गांव निवासी दीपक, कपिल और दीपक का जीजा नेहा को प्रताड़ित करते थे। शनिवार को विपक्षियों ने घर पर आकर गाली-गलौज की थी। बेटी इसकी शिकायत करने थाने गई थी। जानकारी होने के बाद आरोपी किशोरी की तलाश कर रहे थे। आरोप है कि रास्ते में उसे जाने से मारने की धमकी भी दी गई थी। देर शाम तक वापस न लौटने पर खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार को घर से 100 मीटर दूर जनता इंटर कॉलेज के निकट तालाब में शव मिलने की जानकारी ग्रामीणों ने दी।
किशोरी की बड़ी बहन सविता ने बताया कि नेहा और दीपक के मध्य फोन पर बात होती थी और अक्सर मुलाकात भी होती थी। इसको लेकर करीब एक महीने पहले विपक्षियों ने आपत्ति जताई थी और मारपीट भी हुई थी। थाने में सुलह-समझौता भी हुआ था।
विज्ञापन
शनिवार को एक बार फिर दीपक व उसके परिवार के लोगों से कहासुनी हुई थी, इस पर किशोरी थाने पर शिकायत करने के लिए गई थी, लेकिन इसके बाद से वापस नहीं लौटी थी। हालांकि, इसकी सूचना थाने पर नहीं दी गई थी।
प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि आरोपियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
दो आरोपी हिरासत में
हत्या की आशंकाओं के बीच किशोरी के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया गया है। साथ ही इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है। एएसपी पूर्वी श्यामदेव ने बताया कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। हत्या के कारण कुछ और आते हैं तो संबंधित धाराओं में मुकदमा तरमीम किया जाएगा। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मृतका के परिवार में एक विवाहित बहन के अलावा एक बहन और एक भाई भी हैं। भाई हिमांचल प्रदेश में नौकरी करता है, जो घटना की सूचना मिलने पर गांव के लिए निकला है। घटना के बाद से माता और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।