फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Technical teams inspected site of Greater Noida bus accident vehicle was carrying flammable materials

ग्रेटर नोएडा हादसा: जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच, इमरजेंसी गेट था ब्लॉक; बस में भरा था ज्वलनशील सामान

Fri, 25 Sep 2026 08:30 PM IST
Rahul Kumar Tiwari माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 25 Sep 2026 08:30 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसे की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। तकनीकी और बीमा टीमों को बस का इमरजेंसी गेट ब्लॉक मिला। बस में क्षमता से अधिक सामान और बड़ी मात्रा में ज्वलनशील वस्तुएं भी भरी थीं।
 

विज्ञापन
Technical teams inspected site of Greater Noida bus accident vehicle was carrying flammable materials
ग्रेटर नोएडा बस हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण बस हादसे के बाद तकनीकी और बीमा टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया। शुरुआती जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। दावा किया गया है कि बस संचालन में सुरक्षा मानकों की भारी अनदेखी की गई और लापरवाही बरती गई।
विज्ञापन

तकनीकी टीम ने जांच के दौरान पाया कि बस में यात्रियों की सुरक्षा के लिए बनाए गए आपातकालीन द्वार को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया गया था, जिससे आपात स्थिति में यात्रियों का निकलना मुश्किल हो गया। इसके अलावा, बस में क्षमता से अधिक सामान लादा गया था। 36 सवारियों के बैठने की क्षमता वाली इस बस में यात्रियों के साथ-साथ क्षमता से अधिक माल भरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान बस के मलबे से इनविटेशन कार्ड, नेल पॉलिश, जींस, मोबाइल स्क्रीन, बिजली के तार, कॉपियां, कलर पेंसिल, जले नोट और धागे के रोल समेत भारी मात्रा में ज्वलनशील वस्तुएं बरामद हुई हैं। तकनीकी और बीमा टीम के सदस्यों ने बताया कि बस ओवरलोडिंग और ज्वलनशील सामान की मौजूदगी के कारण आग तेजी से फैल गई। फिलहाल तकनीकी टीम आगे की जांच के लिए पुलिस की मदद लेंगी।
विज्ञापन

बुधवार रात हुआ था हादसा
बुधवार रात यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर क्षेत्र में चलती स्लीपर बस में आग लग गई थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे नौ यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में कई यात्री झुलस गए और बस में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया गया। आग के कारण शव बुरी तरह झुलस गए थे, जिससे पहचान की प्रक्रिया में परेशानी हुई। पुलिस और संबंधित अधिकारियों ने शवों की शिनाख्त के लिए आवश्यक कार्रवाई की। हादसे के बाद बस के संचालन, सुरक्षा व्यवस्था और आग लगने के कारणों को लेकर जांच चल रही है।

पुलिस दुर्घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही है। शुक्रवार को दो और मृतकों की पहचान होने के बाद अब परिवारों को उनके परिजनों के संबंध में जानकारी मिल सकी है, जबकि एक मृतक की पहचान का इंतजार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed