फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Team saved 15 year old from marriage

खरक जलालपुर गांव में दो नाबालिगों की शादी रुकवाई

Sat, 22 Feb 2020 10:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Team saved 15 year old from marriage
नूंह। जिले में नाबालिगों की शादी के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। एक बार फिर ऐसा मामला खरक जलालपुर गांव में सामने आया है। जहां पर 15 व 16 वर्ष की दो नाबालिग लड़कियों की शादी की तैयारियां चल रही थी, लेकिन महिला संरक्षण, बाल विवाह निषेध अधिकारी मधु जैन ने शनिवार को वहां पहुंचकर शादी को रुकवा दिया। दोनों नाबालिग लड़कियों की शादी रविवार को होने वाली थी। अलवर जिले के किशनगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत लंगरबास गांव का रहने वाला उमर मोहम्मद 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ दूसरी शादी करने की तैयारी में था। उमर मोहम्मद की 9 साल पहले शादी हो गई, लेकिन शादी के बाद पत्नी से बच्चा नहीं हुआ था। इसके कारण उसने पत्नी को घर से भाग दिया था। इसके बाद वो रविवार को नाबालिग से शादी करने जा रहा था, पहली पत्नी ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी था। इसके बाद टीम ने कार्रवाई की। वहीं खरक जलालपुर गांव में ही रविवार को दोनों बहनों में से एक 15 वर्षीय नाबालिग की शादी की भी तैयारी चल रही थी, लेकिन टीम ने वहां पहुंच कर शादी को रुकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed