फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Team constructed to curb cyber crime in Nuh

साइबर अपराध रोकने के लिए तीन राज्यों की पुलिस साथ काम करेगी

Thu, 08 Oct 2020 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Team constructed to curb cyber crime in Nuh
पुन्हाना। बढ़ते साइबर अपराध को रोकने के मकसद से बृहस्पतिवार को पुन्हाना में तीन राज्यों के पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता रेवाड़ी रेंज के आईजी विकास कुमार अरोड़ा ने की। उन्होंने बताया कि अपराध रोकने के लिए तीनों राज्यों की पुलिस साथ काम करेगी। साइबर क्राइम से निपटने के लिए संयुक्त कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया है। बैठक में नूंह, पलवल, रेवाड़ी, नारनौल, राजस्थान के अलवर, भरतपुर और मथुरा उत्तर प्रदेश के एसपी और उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान बताया गया कि नूंह और पलवल जिलों में एक महीने के दौरान जारी की गई नए सिम कार्डों की डिटेल संबंधित कंपनी को देनी होगी, ताकि उनकी जांच की जा सके। नूंह में एटीएम, ऑनलाइन वेबसाइट, बैंक से संबंधित साइबर क्राइम की वारदात बढ़ गई हैं। इनको रोकने के लिए सभी जिलों के अधिकारियों की एक संयुक्त कमेटी का गठन किया गया है जो आपस में तालमेल बनाकर काम करेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर नूंह के एसपी नरेंद्र, पलवल के एसपी दीपक गहलावत, नूंह एडिशनल एसपी हेमेंद्र मीना, डीएसपी अंग्रेज सिंह, मंदीप यादव डीएसपी कामा, एडिशनल एसपी डीग, शिव लाल एडिशनल एसपी अलवर, अमित भाटिया डीएसपी रेवाडी, सुमित महेंद्र एडिशनल एसपी भरतपुर, जगदीश डीएसपी छाता, अशोक कुमार, सुरेश कुमार, जोगेंद्र सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed