फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Team B and C on the radar in Rs 15,000 crore fraud

Noida News: 15 हजार करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े में रडार पर टीम बी और सी

Mon, 12 Jun 2023 11:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Team B and C on the radar in Rs 15,000 crore fraud
- पुलिस की आठ टीमें राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और गुजरात में दे रही है दबिश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। फर्जी तरीके से कंपनियों का रजिस्ट्रेशन कराकर 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक के फजीवाड़े के मामले में नोएडा पुलिस अब टीम बी और सी के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई है। पुलिस को उम्मीद है कि गिरफ्तार आरोपियों के पीछे और भी कई चेन काम कर रही है, जिसकी लिस्ट तैयार की जा रही है।
रिमांड के दौरान गिरफ्तार किए गए चार अन्य आरोपियों से हुई पूछताछ के बारे में टीम सी की जानकारी मिली है। टीम सी गिरोह की वह टीम है जो फर्जी कंपनी को खरीदकर सरकार को हजारों करोड़ का नुकसान पहुंचा रही थी। डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि आरोपी तीन टीम में काम करते थे। पहली और दूसरी टीम के अधिकांश आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। टीम ए में वह लोग शामिल थे जो फर्जी तरीके से सिम सक्रिय कराते थे और उसे टीम बी को बेच देते थे।
विज्ञापन

टीम बी संबंधित पेन कार्ड और सिम का इस्तेमाल कर फर्जी कपंनी बनाती थी। जिसे और आगे बेचा जा रहा था। टीम सी में कई कारोबारी और सफेदपोश के नाम होने की जानकारी भी पुलिस को मिली है। गिरफ्त में आए आरोपियों की संपत्ति की भी जांच चल रही है। इनके खिलाफ नोएडा पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। टीम सी की तलाश एसटीएफ को भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों से पूछताछ के दौरान जो तथ्य निकलकर सामने आए हैं उस आधार पर दबिश का दौर आगे भी जारी रहेगा। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में सोमवार को भी पुलिस की आठ टीमों ने राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और गुजरात में दबिश दी। यूपी के कई शहरों में सिलसिलेवार दबिश चल रही है। नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने 11 दिन पहले 2660 फर्जी कंपनी बना जीएसटी में रजिस्ट्रेशन कराकर 15 हजार करोड़ से अधिक का फ्रॉड करने वाले एक अंतरराज्यीय रैकेट का खुलासा किया था। इस गिरोह में शामिल महिला समेत आठ जालसाजों को गिरफ्तार कर लिया गया था। मामले में नोएडा पुलिस के साथ राज्य व केंद्र की जीएसटी टीम भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed