फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Teachers of the district are shaping the future of the students of the state through PM e Vidya.

Noida News: पीएम ई विद्या से जिले के शिक्षक संवार रहे प्रदेश के छात्रों का भविष्य

Thu, 16 May 2024 07:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 07:30 PM IST
विज्ञापन
Teachers of the district are shaping the future of the students of the state through PM e Vidya.
पीएम ई विद्या से जिले के शिक्षक संवार रहे प्रदेश के छात्रों का भविष्य
विज्ञापन

- एक डायट और तीन परिषदीय स्कूलों की शिक्षिका तैयार कर रही वीडियो, स्कूलों में हो रही प्रसारित
- तीन शिक्षिकाओं की लखनऊ भेजी गई स्क्रिप्ट, अब शुरू होगी रिकॉर्डिंग
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। जिले की चार शिक्षिकाएं पीएम ई विद्या कार्यक्रम के जरिए प्रदेश के छात्रों का भविष्य संवारने में योगदान दे रही हैं। कार्यक्रम के तहत संचालित चैनल के लिए एक शिक्षिका की क्लास की रिकॉर्डिंग हो चुकी है, जबकि अन्य तीन शिक्षिकाओं की स्क्रिप्ट लखनऊ गई है। जल्द ही रिकॉर्डिंग का काम शुरू हो जाएगा। प्रसारित हो चुकी वीडियो को स्कूलों में छात्राें को दिखाया जा रहा है। शिक्षा विभाग का कहना है कि इससे छात्रों में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है।
डाइट प्रवक्ता रीना भारतीय ने बताया कि कक्षा 11वीं के लिए जीव विज्ञान का लेक्चर तैयार किया है। उन्होंने बताया कि डायट प्राचार्य राज सिंह यादव की अध्यक्षता में पीएम विद्या ई चैनल का प्रसारण किया जा रहा है। पीएम ई विद्या कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश को 5 शैक्षिक डीटीएच टीवी चैनल आवंटित किए गए हैं। इस चैनल्स पर कक्षा 1 से 12वीं तक के पाठ्यक्रम आधारित कक्षावार और विषयवार शैक्षिक का प्रसारण किया जा रहा है। पीएम ई विद्या के पांचों चैनल फ्री डिश पर निशुल्क उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


तीन परिषदीय स्कूलाें की शिक्षिकाओं को भी मिली जिम्मेदारी
इसकी स्क्रिप्ट लिखकर भेज दी गई है। रिकॉर्डिंग का शेड्यूल आना बाकी है। इनके अलावा, कंपोजिट स्कूल टालडा दनकौर की शिक्षिका पम्मी मलिक छात्रों के लिए गणित, कंपोजिट स्कूल जाेनसमाना दादरी की शिक्षिका साइंस और इसी स्कूल की शिक्षिका ममता शर्मा गणित की वीडियो बनाएंगी। शिक्षिका ममता शर्मा ने बताया उनको वीडियो बनाने के लिए गणित का एक अध्याय मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों के लिए सरल बनाने का प्रयास
शिक्षकों का कहना है कि छात्रों को सरल भाषा और एनिमेशन के साथ पढ़ाने का प्रयास किया गया है, ताकि उनको आसानी से समझ में आ सके। इसलिए पहले शिक्षिकाओं से स्क्रिप्ट मंगवाई गई है। उसके बाद वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है।


जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी, उनके लिए बनी मददगार
स्कूलों में पीएम ई विद्या चैनल को प्रसारित किया जा रहा है। जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी है, उन छात्रों के लिए वीडियो मददगार साबित हो रही है। छात्रों को पूरा शेड्यूल बताया जा रहा है, ताकि घर में जाकर भी क्लास देख सकें।

यह हैं चैनल
यूपी चैनल 174 (कक्षा 3, 4 और 5)
यूपी चैनल 175 (कक्षा 6, 7 और 8)
यूपी चैनल 176 (कक्षा 9 और 10)
यूपी चैनल 177 (कक्षा 11 और 12)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed