फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Targeted the Delhi government in the matter of body swapping

Noida News: शव बदलने के मामले में साधा दिल्ली सरकार पर निशाना

Sat, 04 Oct 2025 08:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 08:02 PM IST
विज्ञापन
Targeted the Delhi government in the matter of body swapping
नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने मंगोलपुरी में दिल्ली सरकार के संजय गांधी अस्पताल में मृत पंकज का शव बदलने की घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण से अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। प्रकरण पर मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का चुप्पी साधना मामले का रफा दफा करने की कोशिश है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में भाजपा सरकार के शासन में सरकारी अस्पताल में आने वाले मरीज बदहाली, अव्यवस्था समेत अन्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। यादव ने सवाल उठाया कि आत्महत्या और छत से गिरने के कारण भारत भूषण और पंकज की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस में डाक्टर द्वारा पंकज के शव भारत भूषण के परिवार को देने के लिए आखिर कौन जिम्मेदार है। पुलिस और अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण एक परिवार ने किसी दूसरे व्यक्ति का अंतिम संस्कार कर दिया और पंकज के परिवार को सिर्फ उसकी अस्थियां ही मिलीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed