फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Target not met even on the second day of the festival

टीका उत्सव के दूसरे दिन भी लक्ष्य पूरा नहीं

Mon, 12 Apr 2021 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Target not met even on the second day of the festival
पुन्हाना। टीका उत्सव के दूसरे दिन भी स्वास्थ्य विभाग लक्ष्य को पूरा नहीं कर सका। सोमवार को 6 हजार लोगों को टीक लगाने का लक्ष्य रखा गया था। 50 फीसदी से भी कम 2838 को ही टीका लगाए गए। वहीं टीका उत्सव के पहले दिन भी लक्ष्य से करीब 700 कम लोगों को टीका लगाया गया था। 38 हेल्थ वर्कर को दूसरी डोज, 45 से अधिक आयु के 2722 लोगों को पहली डोज का टीका लगाया गया। एचसीडब्ल्यू के 78 कर्मचारियों ने दूसरी डोज की टीका लगवाया। अब तक जिले में 29567 लोगों को टीका लग चुका है।
विज्ञापन

जिला टीकाकरण अधिकारी बसंत दुबे ने बताया कि लोगों में जागरूकता की कमी के कारण लोग टीका लगवाने में रूचि नहीं ले रहे हैं। जबकि दोनो टीके पूरी तरह से सुरक्षित हैं। लोगों को खुद अस्पताल में आकर टीका लगवाना चाहिए। इससे वह और उनका परिवार सुरक्षित रह सकेगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई इंजेक्शन नहीं लगवाता है तो उसको जान का खतरा हो सकता है। उन्होंने कहा कि टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। जमीयत उलेमा हिंद की नोर्थ जॉन (हरियाणा, पंजाब, चंदीगढ़, हिमाचल प्रदेश) के अध्यक्ष मौलाना याहया करीमी ने कोरोना से बचने के लिए लोगों से टीका लगवाने का आह्वाना किया। उन्होंने कहा कि बुधवार से रोजा शुरू हो रहे हैं। इस दौरान टीका लगवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि टीका लगवाने से घबराना नहीं चाहिए। वह खुद भी टीका लगवा चुके हैं। यह पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि जिले के अधिकारी गांवों में खुद जाकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के फायदे बताएं।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने भी लगवाया कोरोना का टीका
टीका उत्सव के दूसरे दिन हेल्थ निदेशक डॉ असरुद्दीन ने लोगों को ज्यादा से ज्यादा टीका लगवाने का आह्वान किया। वहीं सोमवार को पुन्हाना सरकारी अस्पताल में हरियाणा गोसेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन भानीराम मंगला ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और अपनी टीम के सदस्यों के साथ वैक्सीन की दूसरी खुराक ली। वहीं डॉ. असरूद्दीन, डॉयरेक्टर हेल्थ हरियाणा ने टीकाकरण प्रमाण पत्र बांटे। इस मौके पर उनके साथ डॉ अरविंद, डॉ.संजय, डॉ. योगेंद्र भी मौजूद रहे। डॉ. असरूद्दीन ने कहा कि पूरे प्रदेश में टीका की कोई कमी नहीं है। जिले में करीब 20680 कोविड शील्ड और कोवैक्सिन की करीब तीन हजार वैक्सीन मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed