फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Tankers are becoming the hope of residents and quenching the thirst of flat buyers.

Noida News: टैंकर बन रहे निवासियों की आस, बुझा रहे फ्लैटबायर्स की प्यास

Sat, 06 Jun 2026 09:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
Tankers are becoming the hope of residents and quenching the thirst of flat buyers.
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स एडं किग्सवुड सोसाइटी में टैंकर से आता पानी ।  स्र
- आम्रपाली गोल्फ होम्स एंड किंग्सवुड सोसाइटी के 56 टॉवर के 5800 फ्लैट के निवासी परेशान
विज्ञापन

नंबर
20 से 25 टैंकर मंगाए जा रहे हैं रोजाना
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। भीषण गर्मी में टैंकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स एंड किग्सवुड सोसाइटी में रहने वाले निवासियों की आस बन रहे हैं। प्रतिदिन सोसाइटी में 20 से 25 टैंकर से होने वाली पानी की सप्लाई की जा रही है। सोसाइटी में करीब एक माह से निवासी पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। आरोप है कि 56 टॉवर में रहने वाले 5800 फ्लैट के निवासियों को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पानी नहीं मुहैया करा पा रहा है। जिससे करीब 20 हजार लोग परेशान हैं। शनिवार को भी कई टावरों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही। लोगों का आरोप है कि शिकायत करने पर मेंटेनेंस प्रबंधन समस्या के लिए प्राधिकरण को जिम्मेदार ठहराता है लेकिन समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

सोसाइटी निवासी दिलीप कुमार ने बताया कि लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है। एओए व प्राधिकरण से कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन स्थिति विशेष सुधार नहीं हुआ। उनका कहना है कि सोसाइटी में प्रतिदिन 15 से 20 पानी के टैंकर मंगाए जाते हैं जिनसे अंडरग्राउंड वॉटर टैंक भरे जाते हैं। इससे रात और सुबह के समय पानी की आपूर्ति हो जाती है। सुबह करीब 10 बजे के बाद फिर पेयजल की कमी होने लगती है। इसके बाद दोबारा टैंकर मंगाने पड़ते हैं, बावजूद इसके पूरे दिन की जरूरत पूरी नहीं हो पाती। गर्मी के मौसम में पानी की बढ़ी खपत के कारण समस्या और गंभीर हो गई है।
विज्ञापन


बोरवेल गए सूख कैसे मिलेगा पानी
अखिल कुमार ने बताया कि शनिवार को भी पूरी सोसाइटी में पेयजल संकट बना रहा। आरोप है कि जिन बोरवेल से पानी की समस्या का समाधान हो सकता है, उन्हें बंद रखा गया है। जबकि नए बोरवेल का कार्य भी रोक दिया गया है। वहीं, मेंटेनेंस टीम की ओर से अंकित ने बताया कि वर्तमान में सोसाइटी में पानी से संबंधित कोई गंभीर समस्या नहीं है। उनका कहना है कि जो भी दिक्कतें थीं, उनका पहले ही समाधान किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सोसाइटी में पहले गर्मियों में 70 से 80 टैंक आते थे,लेकिन अब ऐसी कोई समस्या नहीं है। कुछ दिनों टैंकरों की निर्भरता भी खत्म होने वाली है। नए कनेक्शन होने के बाद स्थिति बदल जाएगी। - राघवेंद्र यादव,एडहॉक एओए अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article