फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   tanker hit car on kmp

केएमपी पर टैंकर ने कार को मारी टक्कर, चालक घायल

Mon, 25 Nov 2019 11:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
tanker hit car on kmp
तावडू। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे (केएमपी) पर गांव सबरस के पास तेल से भरे टैंकर ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक घायल हो गया जबकि कार बुरी तरह ़क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आरोपी टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर के अज्ञात चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित कार चालक विपिन कुमार बुलंदशहर यूपी ने पुलिस को बताया कि 24 नवंबर को वह गांव भाडावास जिला रेवाड़ी जा रहा था। जब केएमपी एक्सप्रेसवे पर गांव सबरस के पास पहुंचा तो पीछे से तेज गति व लापरवाही से आते हुए आरोपी टैंकर चालक ने कार को अपनी चपेट में ले लिया और घसीटता हुआ ले गया। हादसे के बाद अनियंत्रित होकर तेल टैंकर एक्सप्रेसवे के डिवाइडर को तोड़ता हुआ लोह की ग्रिल में जा घुसा जिसमें से तेल का रिसाव होने लगा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कार व टैंकर को क्रेन की मदद से वहां से हटाकर थाने पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed