{"_id":"68c881bb73db8150720e76cc","slug":"talk-openly-about-problems-related-to-menstruation-babita-singh-na-news-c-13-1-lko1028-1386703-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"माहवारी से जुड़ी समस्याओं पर खुलकर करें बात: बबीता सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माहवारी से जुड़ी समस्याओं पर खुलकर करें बात: बबीता सिंह
Tue, 16 Sep 2025 02:44 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
नवयुग कन्या महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।
लखनऊ। माहवारी से जुड़ी समस्याओं पर खुलकर बात करना चाहिए। मासिक धर्म पर शर्म करने की जरूरत नहीं है। यह एक सामान्य क्रिया है। यह सिर्फ महिलाओं में होती है, इसलिए इस पर बात करने में झिझकना गलत है। ये बातें महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने सोमवार को नवयुग कन्या महाविद्यालय राजेंद्र नगर में कहीं।
वह मुख्य अतिथि के रूप में ''पीरियड्स : पर बात बेझिझक बेहिचक'' जागरूकता कार्यक्रम में पहुंची थीं। वीमेन शाइन चैंबर ऑफ इंटरंयोरशिप, हाइजीन एंड सेनिटेशन सेल राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाई के संयुक्त तत्वावधान और रेड डॉट टॉक्स : वॉइसेज ऑफ चेंज शृंखला के तहत इसका आयोजन हुआ। कॉलेज में नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाई गई। डब्लूसीई की सलाहकार अर्चना अग्रवाल, संस्थापक अपर्णा मिश्रा और डॉ. सुमेधा ने मासिक धर्म स्वच्छता, सही खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली आदि की जानकारियां दीं। कहा कि हर छह घंटे पर सेनेटरी पैड बदलना चाहिए। महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही, निष्ठा श्रीवास्तव, जिज्ञासा तिवारी, खुशी निषाद, सना कुरैशी, नीलाक्षी शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।