{"_id":"666c60bff0ec180b3e05e12f","slug":"taimur-overshadowed-all-three-mines-charged-the-highest-price-noida-news-c-1-gnd1002-1795694-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तीनों खानों पर भारी पड़ा तैमूर, लगी सबसे ज्यादा कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तीनों खानों पर भारी पड़ा तैमूर, लगी सबसे ज्यादा कीमत
विज्ञापन
फोटो
तीनों खानों पर भारी पड़ा तैमूर, लगी सबसे ज्यादा कीमत
ईद-उल-अजहा को लेकर बकरों की खरीद-फरोख्त शुरू, बाजार में 8 से 50 हजार रुपये तक के उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। ईद-उल-अजहा यानि बकरीद की तैयारी को लेकर नोएडा में कई जगह बकरों की खरीद-फरोख्त पूरे शबाब पर है। इस बार देश भर में ईद-उल-अजहा सोमवार को मनाई जाएगी। नोएडा में सेक्टर-8, 9, 59 और सेक्टर-62 सहित कई स्थानों पर लोग बकरे की खरीदारी करने आ रहे हैं। बाजार में फिल्मी सितारों के नाम से बकरे बेचे जा रहे हैं। जिनकी मोटी बोली लगाई जा रही है। सेक्टर-8 स्थित मस्जिद के पास बकरा मार्केट में बॉलीवुड के तीनों खान के साथ सैफ अली खान के बेटे तैमूर की भी बोली लगी। तीनों खान पर इस बार तैमूर भारी पड़ते नजर आए। कारण तैमूर की कीमत तीनों खान से कहीं अधिक रखी गई। नोएडा के बकरा बाजार में टाइगर के सलमान की कीमत 45 से 50 हजार, शाहरुख की कीमत 45 हजार, अमिर खान की 35 हजार रुपये हैं। सेक्टर-8 निवासी जावेद अली व्यापारी ने बताया कि तैमूर नाम के बकरे की कीमत 50 हजार है। बकरा बाजार के व्यापारियों का कहना है कि फिल्मी सितारों के नाम रखने पर ग्राहक आकर्षित होते हैं। बाजार में सबसे कम कीमत का बकरा 8 हजार रुपये का है। वहीं, व्यापारियों का कहना हैं कि अभी ईद में दो दिन समय बाकी है। इन दो दिनों में लोग बकरों की ज्यादा खरीदारी करेंगे। बकरीद पर 8-10 दिन का ही कारोबार होता है।
पिछले साल के मुकाबले इस बार धंधा मंदा
सेक्टर-59 में दुकान चलाने वाले वजीरुद्दीन अहमद हर साल बकरीद के मौके पर उन्नाव से बकरे लाकर बेचते हैं। अहमद बताते हैं कि वह लगभग 27 साल से बकरे बेचने का काम कर रहे हैं। मगर इस बार बकरे महंगे हैं। इसके कारण वह 60 बकरे ही ला पाए थे, जिसमें से 40 बकरे बिक गए। उन्होंने बताया कि इस बार उनके पास बकरों की कीमत 8 से 50 हजार रुपये तक है।