फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Swine flu RT-PCR testing to be conducted at Child PGI.

Noida News: चाइल्ड पीजीआई में होगी स्वाइन फ्लू की आरटीपीसीआर जांच

Sat, 05 Sep 2026 06:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
Swine flu RT-PCR testing to be conducted at Child PGI.
नोएडा। जिले में बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के इलाज व संक्रमण से बचाव की स्थिति जानने के लिए राज्य सर्विलांस अधिकारी डॉ. विकासेंदु अग्रवाल ने शनिवार को सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि स्वाइन फ्लू की आरटीपीसीआर जांच के लिए मरीजों को चाइल्ड पीजीआई भेजा जाए। अस्पताल के सीएमएस डॉ. अशोक कुमार झा ने बताया कि स्वाइन फ्लू या वायरल इंफेक्शन के मरीजों के लिए अस्पताल में फीवर क्लीनिक बनाया गया है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मालूम हुआ कि अस्पताल में एंटीजन किट से स्वाइन फ्लू की जांच उपलब्ध है लेकिन आरटीपीसीआर की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में टीम की ओर से निर्देश दिया गया कि आरटीपीसीआर के लिए मरीजों को चाइल्ड पीजीआई भेजा जाएगा। शासन के आदेश पर स्वाइन फ्लू के लिए आरटीपीसीआर जांच निशुल्क रहेगी। सीएमएस ने बताया कि यदि चाइल्ड पीजीआई में संभव नहीं हुआ तब मरीजों को जिम्स अस्पताल ग्रेटर नोएडा भेजा जाएगा। सीएमएस डॉ. अशोक कुमार झा ने बताया कि निरीक्षण के बाद अधिकारी से अस्पताल की कुछ जरूरतों को पूरा करने की मांग की गई। इस मौके पर वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. एचएम लावानिया, चिकित्सा अधिकारी डॉ. असद महमूद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed