फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Swimming and football facilities to resume at Pathik Stadium.

Noida News: पथिक स्टेडियम में फिर शुरू होंगी स्विमिंग और फुटबॉल सुविधाएं

Sat, 25 Jul 2026 09:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
Swimming and football facilities to resume at Pathik Stadium.
ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बंद पड़ी स्विमिंग पूल और फुटबॉल मैदान की सुविधाएं जल्द शुरू होंगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण इन खेल सुविधाओं के संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। स्टेडियम में पहले से स्केटिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और क्रिकेट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा जल्द ही पिकलबॉल और पैडल कोर्ट भी तैयार होंगे। इन दोनों खेलों के लिए प्राधिकरण पहले ही टेंडर जारी कर चुका है। इनका 27 जुलाई को टेंडर खुलने जा रहा है। अधिक से अधिक एजेंसी इसके लिए दावेदारी कर सकें, ऐसे में इसकी तारीख बढ़ाई भी जा सकती है। वरिष्ठ प्रबंधक खेल विनोद शर्मा ने बताया कि सुविधाएं शुरू होने से स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed